
1 / 6
Who is Isani Vaghela: USA की तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर इसानी वाघेला को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से बैन कर दिया गया है. ICC इवेंट पैनल ने आधिकारिक रूप से बताया कि इस तेज गेंदबाज का एक्शन संदिग्ध है. बता दें कि इसानी वाघेला भारतीय मूल की हैं और USA की टीम से खेलती हैं. गेंदबाजी पर बैन लगने के बाद से वो चर्चा का विषय बनी हुई हैं. आइए जानते हैं कि भारतीय मूल की ये ऑलराउंडर कौन हैं.

2 / 6
इसानी वाघेला भारतीय मूल की क्रिकेटर हैं, जिनका जन्म कैलिफोर्निया, USA में हुआ था. उनका परिवार गुजरात से आता है. 20 साल की इसानी वाघेला बचपन से ही क्रिकेट में रुचि लेती थीं और उन्होंने इसे ही अपना करियर बनाने का फैसला किया.

3 / 6
इसानी वाघेला के भाई वत्सल वाघेला भी क्रिकेटर हैं. वो भी यूनाइटेड स्टेट्स के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलते हैं. इसानी एक मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैं और वो तेज गेंदबाजी का विकल्प भी प्रदान करती हैं. उन्होंने साल 2021 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था.

4 / 6
इसानी वाघेला ने USA के लिए अब तक 38 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया है और इसमें वो 31 विकेट अपने नाम करने में सफल हुई हैं. बल्ले से उन्होंने कुल 261 रन ठोके हैं. वनडे की बात करें, तो इसानी ने USA के लिए 6 मैचों में हिस्सा लिया है, जहां वो सिर्फ 4 विकेट झटक पाई हैं.

5 / 6
नेपाल में इस समय आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2026 टूर्नामेंट चल रहा है. USA और आयरलैंड के बीच यहां एक मुकाबला हुआ. इसी बीच मैच अधिकारियों ने इसानी वाघेला के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताया. बाद में पैनल ने रिव्यू किया और बताया कि उनका गेंदबाजी एक्शन लीगल नहीं है. इसी कारण उन्हें गेंदबाजी करने से बैन कर दिया गया.

6 / 6
इसानी वाघेला के पास खुद पर से ये सस्पेंशन हटाने का मौका है. वो ICC के पास अपने गेंदबाजी एक्शन को दोबारा मूल्यांकन के लिए भेज सकती हैं. अगर ये चीज साफ हो जाती है कि वो किसी और एक्शन से गेंदबाजी कर सकती हैं, या उनका एक्शन वैध है, तो वो फिर से गेंदबाजी कर सकती हैं. हालांकि, अभी के लिए वो गेंदबाजी करने से बैन हैं.