
1 / 9
WhatsApp New Scheduled Feature: WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. कंपनी शेड्यूल्ड मैसेज फीचर पर काम कर रही है, जिसके जरिए अब आप पहले से मैसेज टाइप करके तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे. यह फीचर खास मौकों, रिमाइंडर और जरूरी मैसेज को समय पर भेजने में काफी मददगार साबित हो सकता है.

2 / 9
क्या है WhatsApp का Scheduled Message फीचर- WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स किसी भी मैसेज को पहले से लिखकर उसे खास तारीख और समय के लिए शेड्यूल कर सकेंगे. तय समय आने पर यह मैसेज अपने आप रिसीवर को भेज दिया जाएगा.

3 / 9
किन कामों में आएगा सबसे ज्यादा काम- यह फीचर जन्मदिन या सालगिरह की शुभकामनाएं भेजने, ऑफिस रिमाइंडर सेट करने या किसी जरूरी मैसेज को समय पर भेजने के लिए बेहद उपयोगी होगा. इससे यूजर्स को कुछ भी भूलने की चिंता नहीं रहेगी.

4 / 9
बिना किसी एक्शन के ऑटोमैटिक भेजे जाएंगे मैसेज- एक बार मैसेज शेड्यूल करने के बाद यूजर्स को दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. तय समय आने पर मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा, भले ही यूजर उस समय ऐप इस्तेमाल कर रहा हो या नहीं.

5 / 9
अभी टेस्टिंग फेज में है फीचर- WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है. कंपनी इसे आने वाले अपडेट्स में रिलीज करने की तैयारी कर रही है. (Photo Credit-WABETAINFO/X)

6 / 9
Android और iOS दोनों पर मिलेगा सपोर्ट- उम्मीद है कि यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सभी यूजर्स इसका फायदा उठा सकें. हालांकि, लॉन्च की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है.

7 / 9
कहां दिखेंगे शेड्यूल किए गए मैसेज- एक बार मैसेज शेड्यूल करने के बाद यह चैट इंफो स्क्रीन के एक अलग सेक्शन में दिखाई देगा. यहां यूजर्स अपने सभी शेड्यूल्ड मैसेज देख सकेंगे.

8 / 9
मैसेज पर यूजर्स का पूरा कंट्रोल- यूजर्स चाहें तो तय समय से पहले शेड्यूल्ड मैसेज को डिलीट भी कर सकते हैं. अगर मैसेज भेजने से पहले हटा दिया जाता है, तो रिसीवर को इसकी कोई सूचना नहीं मिलेगी.

9 / 9
ग्रुप चैट में भी काम करेगा फीचर- यह फीचर इंडिविजुअल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी काम कर सकता है. इससे ग्रुप में जरूरी घोषणाएं या अपडेट तय समय पर भेजना आसान हो जाएगा. फिलहाल WhatsApp चैनल्स के लिए इस फीचर को लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन भविष्य में इसमें और विस्तार किया जा सकता है.