
1 / 8
Vastu Tips for Gift: लोग अक्सर एक-दूसरे को उपहार देते हैं. जन्मदिन के मौके पर या किसी से मिलने-बिछड़ने पर गिफ्ट देने का चलन काफी पुराना है. हालांकि गिफ्ट में कुछ भी देने से पहले आपको वास्तु के नियमों को जान लेना चाहिए. वरना गलत गिफ्ट देने से आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, वास्तु के अनुसार, गिफ्ट में किन चीजों को देने से बचना चाहिए.

2 / 8
आप किसी को गिफ्ट दे रहे हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए. गलत गिफ्ट देने से गिफ्ट देने और लेने वाले दोनों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. इसलिए गिफ्ट में क्या देना है यह सोच-सममझकर तय करें.

3 / 8
वास्तु के अनुसार, आपको किसी को भी गिफ्ट में यहां बताई इन 5 चीजों को देने से बचना चाहिए. आइये आपको बताते हैं कि, किन चीजों को उपहार में देना शुभ नहीं होता है.

4 / 8
नुकीली चीजें - किसी को भी गिफ्ट में नुकीली चीजें देने से बचना चाहिए. धारदार चीज गिफ्ट करने से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है. आप कैंची और नेल कटर गिफ्ट न करें.

5 / 8
घड़ी - लोग घड़ी को सबसे अच्छा गिफ्ट मानते हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि, घड़ी गिफ्ट करना लोग पसंद करते हैं. वास्तु के अनुसार यह गलत है. घड़ी देने से व्यक्ति का अच्छा समय उससे दूर चला जाता है.

6 / 8
भगवान की फोटो - लोग भगवान की फोटो और प्रतिमा एक-दूसरे को गिफ्ट करते हैं लेकिन वास्तु की दृष्टि से यह गलत होता है. अगर आप किसी को भगवान की तस्वीर देते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा जीवन से चली जाती है.

7 / 8
परफ्यूम - किसी को आप परफ्यूम गिफ्ट करते हैं तो यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है. परफ्यूम गिफ्ट करने से जीवन में दुर्भाग्य आता है.

8 / 8
काले रंग की चीजें - काले रंग के कपड़े या काले रंग की कोई भी चीज आपको गिफ्ट में देने से बचना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है. काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक होता है. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photos Credit - Social Media)