
1 / 6
फरवरी का महीना आते ही वैलेंटाइन डे वीक शुरु हो जाता है, हर तरफ प्यार का रंग छाने लगता है. आप भी अपने पार्टनर के साथ इस वैलेंटाइन पर फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिससे आपका वैलेंटाइन काफी यादगार बन जाएगा. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' है. यह एक बेहद रोमांटिक फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान का साथ काजोल नजर आई थी. इस फिल्म के गाने काफी रोमांटिक और इमोशंस से भरे हुए हैं. अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

3 / 6
दूसरे नंबर पर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' मौजूद हैं. दरसल इस फिल्म में शाहिद ने ऐसे शख्स का रोल निभाया है, जो प्यार की सारी हदें पार कर देता है. आप पार्टनर के साथ इस फिल्म को देखने का प्लान कर सकते हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

4 / 6
तीसरे स्थान पर 'जब वी मेट' फिल्म का नाम शामिल है. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ करीना कपूर खान नजर आई थी. दरअसल इस फिल्म में शाहिद और करीना की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

5 / 6
चौथे नंबर पर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'आशिकी 2' का नाम काबिज है. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस मूवी का गाना आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. अगर आप पार्टनर के साथ 'आशिकी 2' फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म का आता है. यह फिल्म साल 2016 में रिलीज की गई थी. वैलेंटाइन वीक पर आप पार्टनर के साथ इस फिल्म को देखने का प्लान कर सकते हैं. यह फिल्म जी5 पर मौजूद है.