Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

यूपी में वोटर बनने का आज अंतिम दिन, SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ऐसे जोड़ें अपना नाम

बिहार के बाद यूपी में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) अभियान चलाया गया। चुनाव आयोग ने यह प्रक्रिया पूरे देश में कराने का ऐलान किया है। एसआईआर का उद्देश्य वोटर लिस्ट को शुद्ध करना है। इसमें मृत मतदाता, स्थानांतरित मतदाता, डुप्लीकेट वोटर आदि को हटाना है। इस प्रक्रिया में फॉर्म भरवा गया। घर घर बीएलओ गए। इस फॉर्म में बस ये प्रमाणित करना था कि साल 2002 की वोटर लिस्ट में वोटर का नाम होना चाहिए। अन्यथा वह नया वोटर बनने के लिए आवेदन कर सकेगा। गत 6 जनवरी को आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी। ड्राफ्ट लिस्ट में करीब 2.89 करोड़ वोट कटे थे। आयोग ने इसमें संशोधन के लिए लोगों को 6 फरवरी तक का समय दिया गया था। इस हिसाब से वोटर लिस्ट में नाम सही कराने, जुड़वाने का आज आखिरी दिन है। इसके बाद चुनाव आयोग फाइनल मतदाता सूची जारी करेगा।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 6, 2026 14:01
First published on: Feb 06, 2026 02:01 PM