
1 / 7
हर महीने बढ़ता बिजली का बिल अगर आपके घर के बजट को बिगाड़ देता है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार की पीएम उजाला योजना आम लोगों को इस परेशानी से राहत देने के लिए ही शुरू की गई है. इस योजना के तहत बहुत ही कम कीमत पर एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे कम बिजली में ज्यादा रोशनी मिलती है और बिल में सीधी बचत होती है. सवाल यह है कि पीएम उजाला योजना के तहत सस्ते एलईडी बल्ब आखिर मिलते कहां हैं और इन्हें पाने का सही तरीका क्या है? यहां देखें पूरी जानकारी देने जा रहे हैं.

2 / 7
हर महीने आने वाला बिजली का बिल सीधे घर के बजट को प्रभावित करता है, खासकर उन परिवारों के लिए जिनकी आमदनी सीमित होती है. ऐसे में अगर कम बिजली में ज्यादा रोशनी मिले, तो यह बड़ी राहत बन जाती है. इसी जरूरत को समझते हुए सरकार ने उजाला योजना की शुरुआत की.

3 / 7
उजाला योजना का उद्देश्य है कम खर्च, ज्यादा रोशनी और सस्ती कीमत. इस योजना के तहत लोगों को एलईडी बल्ब उपलब्ध कराए गए ताकि ज्यादा बिजली खपत करने वाले पुराने बल्बों की जगह ऊर्जा बचाने वाले विकल्प अपनाए जा सकें. इसका सीधा फायदा बिजली बिल में कमी के रूप में दिखता है.

4 / 7
आंकड़े बताते हैं कि अब तक करोड़ों एलईडी बल्ब बांटे जा चुके हैं. इससे देशभर के घरों में बिजली की खपत घटी है और हर साल हजारों करोड़ रुपये की बचत हो रही है. एक छोटा सा बदलाव लंबे समय में घर के खर्च पर बड़ा असर डालता है.

5 / 7
एलईडी बल्ब की सबसे बड़ी खासियत है इसकी कम बिजली खपत. जहां पुराने बल्ब ज्यादा वॉट लेते हैं, वहीं एलईडी बहुत कम बिजली में तेज रोशनी देता है. इसका मतलब है मीटर धीमा चलता है और बिजली का बिल अपने आप कम हो जाता है.

6 / 7
एलईडी बल्ब सिर्फ बिजली ही नहीं बचाते, बल्कि रोशनी की गुणवत्ता भी बेहतर होती है. कम वॉट में ज्यादा ल्यूमन देने की क्षमता और लंबी उम्र इन्हें खास बनाती है. एक एलईडी बल्ब हजारों घंटे तक चलता है, जिससे बार-बार बदलने का झंझट नहीं रहता.

7 / 7
कहां से मिलते हैं उजाला के बल्ब- उजाला योजना के एलईडी बल्ब आम दुकानों पर नहीं मिलते. इन्हें बिजली वितरण कंपनियों के दफ्तरों, सरकारी काउंटरों और खास कैंपों के जरिए दिया जाता है. अगर घर में अभी भी पुराने बल्ब या सीएफएल लगे हैं, तो एलईडी अपनाना समझदारी है कम खर्च, बेहतर रोशनी और बिजली बिल में साफ राहत.