
1 / 9
PM Kisan 22nd installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार देश के करोड़ों किसान कर रहे हैं. पिछली किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी और अब किसानों की नजर अगली रकम पर टिकी है. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो जानिए 22वीं किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी, संभावित तारीख और लिस्ट चेक करने का तरीका.

2 / 9
किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी. यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को सीधी आर्थिक सहायता देने के लिए बनाई गई है.

3 / 9
साल में मिलते हैं 6 हजार रुपये- इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद दी जाती है. यह रकम तीन बराबर किस्तों में यानी हर चार महीने पर 2,000 रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.

4 / 9
अब तक जारी हो चुकी हैं 21 किस्तें- सरकार अब तक पीएम किसान योजना की 21 किस्त किसानों के खातों में भेज चुकी है. पिछली किस्त नवंबर 2025 में जारी हुई थी. अब सभी लाभार्थियों को 22वीं किस्त का इंतजार है.

5 / 9
लिस्ट में नाम होना जरूरी- योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनका नाम पीएम किसान की लाभार्थी सूची में शामिल होता है. अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो खाते में अगली किस्त नहीं आएगी.

6 / 9
समय-समय पर अपडेट होती है सूची- सरकार समय-समय पर लाभार्थियों की लिस्ट को अपडेट करती रहती है. गलत जानकारी या अपात्र पाए जाने पर कई लोगों के नाम सूची से हटा भी दिए जाते हैं. इसलिए किस्त से पहले अपना स्टेटस जरूर जांच लें.

7 / 9
ऐसे चेक करें Beneficiary List- लाभार्थी सूची देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. होमपेज पर दिए गए “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया पूरी करें.

8 / 9
पूरी जानकारी भरकर देखें रिपोर्ट- वेबसाइट पर राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें. इसके बाद “Get Report” पर क्लिक करें. स्क्रीन पर आपके क्षेत्र की पूरी लाभार्थी सूची दिखाई दे जाएगी.

9 / 9
कब आ सकती है 22वीं किस्त?- सरकार की ओर से अभी 22वीं किस्त की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए संभावना है कि 2,000 रुपये की यह किस्त होली से पहले किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है.