1 / 5
भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को ट्रेन में ही क्षेत्रीय खाना परोसेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी और यह नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन 22 जनवरी से कामाख्या-हावड़ा रूट पर चलेगी. यह नारंगी और ग्रे रंग की ट्रेन न सिर्फ दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम करेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन, रोजगार और सामाजिक कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा देगी, जिससे क्षेत्रों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे.

2 / 5
इस महीने की शुरुआत में रेल मंत्रालय ने घोषणा की थी कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में उस क्षेत्र से जुड़े पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे. कहा गया कि 'यात्री हाई-क्वालिटी ऑनबोर्ड कैटरिंग सेवाओं का भी आनंद लेंगे, जिससे लंबी दूरी की यात्राएं ज्यादा आरामदायक और तनाव-मुक्त होंगी. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्री अपनी यात्रा के दौरान क्षेत्र-विशेष के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे.
रेलवे के अनुसार, गुवाहाटी से शुरू होने वाली ट्रेन में असली असमिया व्यंजन मिलेंगे, जबकि कोलकाता से शुरू होने वाली ट्रेन में पारंपरिक बंगाली व्यंजन परोसे जाएंगे.

3 / 5

4 / 5
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए IRCTC फूड मेन्यू-
वहीं, चाय और बिस्किट के अलावा, IRCTC ने वंदे भारत स्लीपर (ट्रेन नंबर 27575) से हावड़ा से कामाख्या जाने वाले यात्रियों के लिए तीन अलग-अलग खाने की मेन्यू लिस्ट तैयार की हैं.
IRCTC के अनुसार, ट्रेन नंबर 27575, हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर में यात्रा करने वाले यात्रियों को फुल्का, लाबरा, चनेर डालना या धोकर डालना के साथ बसंती पुलाव, वेज पुलाव या हरी मटर पुलाव परोसा जाएगा.

5 / 5
कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए IRCTC फूड मेन्यू-
इसी तरह, चाय और बिस्किट के अलावा, IRCTC ने वंदे भारत स्लीपर (ट्रेन नंबर 27576) में कामाख्या से हावड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए भी तीन अलग-अलग फूड मेन्यू लिस्ट तैयार की हैं. IRCTC के अनुसार, ट्रेन नंबर 27576, कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर में यात्रा करने वाले यात्रियों को फुल्का, मटर पनीर, लाबरा या मिक्स भाजी के साथ जोहा चावल या जोहा पुलाव परोसा जाएगा.
खाने में आलू लॉन्ग बीन्स भाजी, आलू भिंडी भाजा या आलू पनीर ग्रेवी के साथ माटी मोहर दाल, मसूर दाल या मूंग दाल भी शामिल होगी. डेज़र्ट में नारियल बर्फी, लाल मोहन या रसगुल्ला मिलेगा.