दक्षिण चीन के जंगलों में वैज्ञानिकों ने सांप की एक नई प्रजाति खोजी है, जो देखने में दो सिर वाला लगता है. इसकी पूंछ पर बने खास निशान शिकारी जानवरों को चकमा देते हैं. सोशल मीडिया पर ये अनोखा सांप तेजी से वायरल हो रहा है.
आखिर क्यों लगता है दो सिर वाला?

2 / 5
वैज्ञानिकों के मुताबिक इस सांप की पूंछ पर ऐसे निशान बने हैं जो बिल्कुल उसके सिर जैसे दिखाई देते हैं. यही वजह है कि देखने वालों को भ्रम होता है कि इसके दो सिर हैं. दरअसल ये प्रकृति की एक खास सुरक्षा तकनीक है.
शिकारी जानवर हो जाते हैं कन्फ्यूज

3 / 5
जब कोई शिकारी इस सांप पर हमला करने की कोशिश करता है तो वह समझ नहीं पाता कि असली सिर कौन सा है. इसी भ्रम का फायदा उठाकर यह सांप खुद को बचा लेता है. वैज्ञानिक इसे प्राकृतिक छलावरण और सुरक्षा रणनीति बता रहे हैं.
सांप का वैज्ञानिक नाम क्या है?

4 / 5
इस नई प्रजाति का वैज्ञानिक नाम Calamaria incredibilis रखा गया है. इसे Guangxi Two-Headed Snake भी कहा जा रहा है. ये सांप जहरीला नहीं है और आकार में काफी छोटा बताया गया है. रिसर्चर्स के मुताबिक, ये सांप ज्यादातर रात में एक्टिव रहता है. ये सूखे पत्तों, मिट्टी और पत्थरों के बीच छिपकर रहता है. इसका मुख्य भोजन कीड़े और छोटे जीव होते हैं.
जंगलों में हुई बड़ी खोज

5 / 5
ये खोज गुआंग्शी हुआपिंग नेचर रिजर्व में की गई. ये इलाका अपनी जैव विविधता और दुर्लभ जीवों के लिए मशहूर है. वैज्ञानिक लगातार यहां नई प्रजातियों की तलाश में रिसर्च कर रहे हैं. जैसे ही इस सांप की तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, लोगों ने इसे 'रियल टू-हेडेड स्नेक' कहना शुरू कर दिया. कई यूजर्स इसकी बनावट देखकर हैरान रह गए. कुछ लोगों ने इसे एलियन जीव तक बता दिया.
(All Photos Credit: AI)