
1 / 5
रहस्यमय और डरावनी भविष्यवाणियों के लिए विख्यात बुल्गारिया के नेत्रहीन बाबा वेंगा की मार्च अप्रैल 2026 को लेकर वायरल हो रही ताजा भविष्यवाणी ने फिर लोगों को डरा दिया गया है. लोगों में यही उत्सुकता बनी हुई है कि क्या मार्च-अप्रैल 2026 में दुनिया पर कोई बड़ा संकट आने वाला है? जानें क्या है बाबा वेंगा की प्रीडिक्शन?

2 / 5
बाबा वेंगा की पिछले साल से वायरल हो रहीं 2026 की भविष्यवाणियों में कहा गया कि यह वर्ष युद्ध और विनाश से भरा हो सकता है और यह भी दावा किया गया कि यह युद्ध मार्च-अप्रैल में शुरू हो सकता है. मौजूदा संदर्भ में देखा जाए तो इस संभावना ने लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है.

3 / 5
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और पूर्वी यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष अभी भी जारी है. ऐसे में अगर अमेरिका और ईरान के बीच कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में ऐसी भी संभावना थी कि पूर्वी यूरोप के कुछ देश इस युद्ध का केंद्र बन सकते हैं.

4 / 5
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में दावा किया गया है कि पूर्वी यूरोप से शुरू होने वाला यह संघर्ष धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल सकता है. पश्चिमी देश इस युद्ध से सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं. यह युद्ध न केवल सीमित दायरे में रहेगा, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन को भी बदल सकता है. बड़ी शक्तियां इसका हिस्सा बनेंगी.

5 / 5
युद्ध समाप्त होने के बाद क्षेत्र के कुछ हिस्से बंजर भूमि में तब्दील हो सकते हैं, जबकि रूस एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में उभर सकता है. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी केवल एक संभावना है, फिर भी वैश्विक घटनाओं और तनावों को देखते हुए लोग इस भविष्यवाणी को गंभीरता से ले रहे हैं.
डिस्क्लेमर: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का कोई लिखित प्रमाण मौजूद नहीं है. यह जानकारी विभिन्न रिपोर्ट्स पर आधारित है. न्यूज 24 किसी दावे की पुष्टि नहीं करता.