
1 / 10
Snowfall Photos: न्यू ईयर और क्रिसमस से पहले उत्तर भारत के राज्यों में बर्फबारी से मौसम का मिजाज बिल्कुल बदल गया है। हालांकि, स्नोफॉल से ठंड बढ़ी है लेकिन सैलानियों के बीच बर्फबारी का क्रेज खूब देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर के रजौरी में बर्फबारी से सड़कों पर सफेद चादर बिछी हुई है। वहीं, श्रीनगर में डल झील भी जम चुकी है। हिमाचल प्रदेश में भी हैवी स्नोफॉल से 174 रोड समेत 3 नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। ठंड का सितम राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली में भी जारी है। यहां देखें ताजा तस्वीरें।

2 / 10
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। लेटेस्ट फोटोज में स्नोफॉल का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये तस्वीरें शिमला जिले की नावर घाटी के टिक्कर इलाके की हैं। (Photo Credit-ANI)

3 / 10
शिमला की नावर घाटी में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। वैली बर्फ की सफेद चादर से ढकी हुई है। सड़कों पर मोटी-मोटी बर्फ की परत चढ़ी हुई है। (Photo Credit-ANI)

4 / 10
हैवी स्नोफॉल के बाद हिमाचल प्रदेश के 174 रोड और 3 नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। (Photo Credit-ANI)

5 / 10
न्यूज एजेंसी ANI द्वारा ड्रोन से लिए गए हिमाचल प्रदेश की इन ताजा तस्वीरों को देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा। पहाड़ों पर बर्फ देवदार के पेड़ों की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। (Photo Credit-ANI)

6 / 10
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी भारी बर्फबारी हुई है। यहां भी मौसम ने करवट बदली है। (Photo Credit-DD Uttarakhand)

7 / 10
इस इलाके में हैवी स्नोफॉल से सड़कों पर एक-एक इंच ऊपर तक बर्फ की लेयर सड़कों पर जम गई है। (Photo Credit-DD Uttarakhand)

8 / 10
उत्तराखंड के चकराता में भी देर रात भारी बर्फबारी हुई है। इस इलाके में सीजन की पहली स्नोफॉल हुई है। (Photo Credit-X)

9 / 10
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे घाटी की खूबसूरती और बढ़ गई है। ताजा तस्वीरों में राजौरी के पीरपंजाल इलाके में कोल्ड वेव्स की वजह से पहाड़ों से बहने वाला पानी जम गया है। (Photo Credit-ANI)

10 / 10
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भी डल झील जम चुकी है। बर्फ से जमी हुई लेक का नजारा भी एक अत्यंत ही खूबसूरत अनुभव है। (Photo Credit-ANI)