
1 / 8
गर्मियां नजदीक हैं और इस सीजन में सबसे मजेदार चीज होती है गर्मियों की छुट्टी, जिसमें हर कोई अपने परिवार के साथ कहीं न कहीं घूमने जाने की सोचता है. ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी की छुट्टियों में एक यादगार, मजेदार ट्रिप करना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं 5 बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में.
बच्चों की खुशियों का महीना

2 / 8
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए मजा, सीख और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का बेहतरीन मौका होती हैं. अगर वेकेशन के दौरान उन्हें ऐसे स्थानों पर ले जाया जाए, जहां अच्छा मौसम, मनोरंजक एक्टिविटीज और नेचर का मजा मिले, तो छुट्टियां और मजेदार और यादगार बन जाती हैं.
मसूरी

3 / 8
उत्तराखंड का मसूरी बच्चों और परिवार के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां के केम्पटी फॉल्स, गन हिल और मसूरी लेक, जैसे कई अन्य टूरिस्ट प्लेस बच्चों को बेहद पसंद आते हैं. साथ ही, मसूरी रोपवे राइड रोमांचक अनुभव के लिए बेस्ट है.
रानीखेत

4 / 8
सुकून और शांति के लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित रानीखेत हिल स्टेशन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ये छोटा सा शहर खूबसूरती से भरा हुआ है, यहां का शांत वातावरण, फूलों से ढके रास्ते, देवदार और पाईन के लंबे पेड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. हर साल बड़ी संख्या नें टूरिस्ट यहां आते हैं.
शिमला

5 / 8
हिमाचल प्रदेश का शिमला बच्चों और परिवार के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से है. मॉल रोड की सैर, जाखू हिल पर मजेदार ट्रेक और रिज मैदान पर खुला मौसम बच्चों और परिवार के लिए यादगार अनुभव बनाता है.
दार्जिलिंग

6 / 8
पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग हिल स्टेशन बच्चों से लेकर बड़ों सभी के लिए परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है. यहां टॉय ट्रेन राइड करना, पैनोरमिक व्यू और चाय बागानों की सैर दिल को खुश कर देती है. ठंडी हवा और हरियाली से तन-मन रिलैक्सिंग फील करता है.
ऊटी

7 / 8
तमिलनाडु का ऊटी हिल स्टेशन गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. ऊटी लेक में बोटिंग, नीलगिरी हिल्स की सैर और रोज गार्डन की हरियाली बच्चों और बड़ों दोनों को अपना दीवाना बना देती है.
कुल्लू और मनाली

8 / 8
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली में बच्चों से लेकर बड़ों सभी के लिए एडवेंचर एक्टिविटीज की भरमार है. सोलांग वैली, रोहतांग पास और नदी किनारे पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज ट्रिप को रोमांच और मस्ती का शानदार मजा देती है.