
1 / 9
Tom Holland Zendaya Wedding News: Spiderman में गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड का किरदार निभाते निभाते Tom Holland और Zendaya अब असल जिंदगी में भी पति-पत्नी बन चुके हैं. उन्होंने हाल ही में सीक्रेटली शादी कर ली है. उनका रिश्ता काफी गुप्त था. आइए जानते हैं कि इस कपल की क्या लव स्टोरी रही है.

2 / 9
Tom Holland और Zendaya की लव स्टोरी 2016 में शुरू हुई थी. जब दोनों Marvel Films के Spiderman- Homecoming की शूटिंग के दौरान मिले थे. इस फिल्म में दोनों को एक दूसरे के साथ काम करने का मौका मिला था. (Credit- Pinterest)

3 / 9
दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई, जहां पर वे सबसे पहले अच्छे दोस्त बने. टॉम ने Spiderman यानी Peter Parker का रोल किया और ज़ेंडाया ने MJ (Michel Jones) का किरदार निभाया था. यह दोनों इसी फिल्म के दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे. (Credit- Pinterest)

4 / 9
इन दोनों की केमिस्ट्री रील और रियल दोनों जगत में मजेदार लगती थी. 2017 के बाद से इनके रिश्ते की अफवाहें सामने आने लगी थी. कभी पेपराजी ने उन्हें साथ देखा, तो कभी लोगों की नजरों में आए. लेकिन दोनों ने कभी रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की. (Credit- Pinterest)

5 / 9
यह दोनों ही लोग अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद करते थे. उन्होंने 2021 में Spiderman- Noway Home में भी साथ काम किया, जिसमें उनकी केमिस्ट्री और भी मजबूत दिखी. लोगों को पक्का अंदाजा लग गया था, कि इन दो एक्टर्स के बीच कुछ चल जरूर रहा है. जुलाई 2021 की एक वायरल वीडियो में दोनों कार में किस करते हुए भी पकड़े गए थे. (Credit- Pinterest)

6 / 9
हालांकि, इस घटना के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया. Tom ने अपने इंटरव्यू में Zendaya को उनकी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बताया. तब से अब तक दोनों कपल एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे. लेकिन अब उनकी लव लाइफ में बड़ा अपग्रेड सामने आया है. (Credit- Pinterest)

7 / 9
बता दें कि 2024 के अंत में Tom ने Zendaya को प्रपोज कर दिया. 2025 के गोल्डन ग्लोब्स में ज़ेंडाया ने हीरे की अंगूठी पहनी, जिससे सगाई की खबर कन्फर्म हुई. फैंस बहुत खुश हुए. और अब 2026 में एक बड़ा सरप्राइज आया है. ज़ेंडाया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने एक अवॉर्ड शो में कहा कि उनकी शादी हो चुकी है. (Credit- Pinterest)

8 / 9
उन्होंने मजाक में कहा, "तुम लोग मिस कर गए!" दोनों ने बहुत प्राइवेट तरीके से शादी की, बिना किसी को बताए. कोई बड़ा सेरेमनी नहीं, बस प्यार और खुशी. फैंस हैरान और खुश हैं। यह जोड़ी दोस्ती से शुरू होकर परफेक्ट शादी तक पहुंची. (Credit- Pinterest)

9 / 9
हालांकि, सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई. Spiderman फैंस अपने दोनों एक्टर्स की शादी को लेकर बेहद खुश हैं. अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. Spiderman के फैंस के लिए यह खबर किसी खूबसूरत सपने की तरह है, जो कि हकीकत बन चुकी है. (Credit- Pinterest)