
1 / 9
Best of Thalapathy Vijay Movies On OTT: साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी रिलीज का पेंच सीबीएफसी में फंस गया है. ऐसे में उनकी हिट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

2 / 9
Best of Thalapathy Vijay: थलापति विजय अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी रिलीज को लेकर पेंच फंसा हुआ है. इसे सीबीएफसी की ओर से U/A सर्टिफिकेट दिया गया है. लेकिन, इसकी रिलीज पर अभी हरी झंडी नहीं मिली है. मामला मद्रास हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था लेकिन अब वापस से इसे रिलीज के लिए CBFC को सौंप दिया गया है. ऐसे में अगर आप थलापति की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो इसके पहले एक्टर की ये एक्शन फिल्में भी ओटीटी पर देख सकते हैं. देखिए लिस्ट...

3 / 9
थलापति विजय की फिल्म 'घिल्ली' को प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. इस फिल्म को उनके करियर के मील का पत्थर कहा जाता है. ये एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें कहानी के साथ ही दिल दहला देने वाले स्टंट और फाइट सीक्वंस देखने के लिए मिलता है. (photo- IMDb)

4 / 9
थलापति विजय की फिल्म 'थिरुपाची' को गूगल प्ले मूवीज और यूट्यूब पर देख सकते हैं. इसमें एक्टर का कमाल का एक्शन सीन्स देखने के लिए मिला था. (photo- IMDb)

5 / 9
थलापति विजय की फिल्म 'पोक्किरी' उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है. ये एक स्टाइलिश एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जिसमें हाई-ऑक्टेन स्टंट और करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस के साथ बेहतरीन डायलॉग्स भी देखने के लिए मिला था. इसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. (photo- IMDb)

6 / 9
'थुप्पाक्की' थलापति विजय की रोमांचकारी एक्शन थ्रिलर मूवी है. इसमें एक्टर एक सेना अधिकारी के रोल में होते हैं. इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. (photo- IMDb)

7 / 9
'मार्शल' थलापति विजय की एक हाई ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें दमदार डायलॉग्स के साथ शानदार सीन्स देखने के लिए मिलता है. इसे आप नेटफ्लिक्स और जी5 पर देख सकते हैं. (photo- IMDb)

8 / 9
थलापति की फिल्म 'मास्टर' पसंदीदा फिल्मों में से एक है. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्टर ने एक प्रोफेशर का रोल प्ले किया है. एक अध्यापक के तौर पर उनका एक्शन सीन दर्शकों को आज भी याद है. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं. (photo- IMDb)

9 / 9
थलापति विजय की एक्शन ड्रामा फिल्मों में से एक 'लियो' भी है. इसमें एक्टर का स्टाइलिश अवतार के साथ ही एक्शन सीक्वेंस भी देखने के लिए मिला था. फिल्म को प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. (photo- IMDb)