
1 / 6
Players Can Be Dropped Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 22 फरवरी को टीम इंडिया को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने उन्हें सुपर 8 के अपने पहले मैच में 76 रन से हरा दिया. कुछ भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और अब हार के बाद उन पर गाज गिर सकती है. आइए उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जिन्हें हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.

2 / 6
अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप बेहद निराशाजनक रहा है. वह लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका था लेकिन वो 15 रन ही बना पाए. संजू सैमसन को उनकी जगह बतौर ओपनर टीम में जगह दी जा सकती है.

3 / 6
तिलक वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में काफी धीमी बल्लेबाजी की है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो शून्य पर आउट हो गए. तिलक का स्ट्राइक रेट काफी बड़ी समस्या साबित हुआ है. अगर मैनेजमेंट अभिषेक को बाहर नहीं करना चाहती है, तो संजू सैमसन को तिलक की जगह टीम में ला सकती है.

4 / 6
वॉशिंगटन सुंदर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका मिला लेकिन उन्होंने निराश किया. वो विकेट नहीं झटक पाए और बल्ले से भी उनका योगदान कुछ खास नहीं रहा. ऐसे में उपकप्तान अक्षर पटेल को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में दोबारा खेलने का मौका मिल सकता है और सुंदर बाहर बैठ सकते हैं.

5 / 6
रिंकू सिंह बतौर फिनिशर खेल रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. पिछले 5 मैचों में रिंकू ने मात्र 24 रन बनाए हैं. जब शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी हुई थी, तो संजू को लोअर मिडल ऑर्डर में खेलने का मौका दिया जा रहा था. अगर टीम इंडिया टॉप ऑर्डर में चेंज नहीं करना चाहती है, तो फिर रिंकू को बाहर करके संजू को मौका दे सकती है.

6 / 6
हार के बाद टीम इंडिया के लिए सुपर 8 की राह मुश्किल हो गई है. भारत का अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला है. 26 फरवरी को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. चेन्नई में इस मैच का आयोजन होगा. ऐसे में एक से दो बदलाव टीम में हो सकते हैं लेकिन इन चारों (रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर) में से ही कोई बाहर हो सकता है.