
1 / 6
Jamie Overton Right Thigh Injury: सीएसके ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि उनके टीम का फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर भारत छोड़कर अपने देश इंग्लैंड जा रहा है, ताकि वो अपनी इंजरी का असेस्मेंट करा सकें.

2 / 6
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ' ऑफिशियल अनाउंसमेंट: जेमी ओवरटन को दाईं जांघ में चोट लगी है, और वे आगे की जांच और इलाज के लिए यूनाइटेड किंगडम लौट रहे हैं.'

3 / 6
ओवरटन ने 11 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस सीजन का अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था; उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट लिए और चेपॉक में CSK की 5 विकेट से मिली अहम जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी.

4 / 6
ऐसे वक्त में जब चेन्नई सुपरकिंग्स को दबाव के हालात में सीनियर खिलाड़ियों की जरूरत थी, ओवरटन टीम के सबसे भरोसेमंद मैच-विनर्स में से एक बनकर उभरे और अपनी टीम को प्लेऑफ के थोड़े करीब ले गए, लेकिन अब शायद इस सीजन में उनका खेलना मुश्किल हो.

5 / 6
जेमी ओवरटन इस सीजन की शुरुआत में नाथन एलिस की जगह इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए थे. लेकिन जो चीज शुरू में सिर्फ एक अस्थायी उपाय लग रहा था, वो जल्द ही CSK के इस पूरे कैंपेन के सबसे समझदारी भरे फैसलों में से एक साबित हुई.

6 / 6
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स को बार-बार इंजरी का दंश झेलना पड़ रहा है, जेमी ओवरटन से पहले आयुष म्हात्रे जैसे स्टार प्लेयर चोटिल हो चुके हैं, खुद एमएस धोनी पिंडली की चोट की वजह से इस एडिशन का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.