
1 / 7
Year Ender 2025: साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए काफी यादगार रहा. मेंस टीम ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, वहीं महिला टीम ने सालों का सूखा खत्म करते हुए वर्ल्ड कप जीता. भारतीय क्रिकेट को BCCI कंट्रोल करती है और उनके द्वारा उठाए गए कुछ कदम 2025 में खूब चर्चा का विषय बने. उन्होंने जितने फैसले लिए, सभी भारतीय क्रिकेट के पक्ष में रहे. आइए पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

2 / 7
ICC चैंपियन ट्रॉफी 2025 को पाकिस्तान ने होस्ट किया. BCCI ने सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अपने प्लेयर्स को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया. ये फैसला चर्चाओं में रहा और फिर हाइब्रिड मॉडल लाया गया, जिसके चलते भारत के सभी मैच दुबई में हुए.

3 / 7
पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI ने निर्णय लिया कि एशिया कप 2025 में भारतीय टीम पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाएगी. ये फैसला विवादों में रहा लेकिन BCCI ने देश हित में ये कदम उठाया.

4 / 7
BCCI ने 2025 में वुमेंस क्रिकेट को बढ़ावा देते हुए सुर्खियां बटोरी. इस साल भारतीय बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में महिला खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ा दी. सीनियर खिलाड़ियों को वनडे मैचों के अब 20 हजार रूपये तक मिलेंगे. BCCI ने अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के बीच गैप को खत्म कर दिया.

5 / 7
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव करके भी फैंस का ध्यान खींचा. श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को दोबारा कॉन्ट्रैक्ट दिया गया, वहीं ऋषभ पंत को ग्रेड A में डाल दिया गया. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और अभिषेक शर्मा जैसे प्लेयर्स को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया.

6 / 7
दूसरी नई बॉल के नियम ने भी BCCI को 2025 में चर्चा का विषय बनाया. IPL में ड्यू का सामना करने के लिए दूसरी पारी के 11वें ओवर में नई गेंद को लाने का रूल बनाया गया. ये तभी हो सकता था, जब पुरानी गेंद से मैच खेला ही नहीं जा सके.

7 / 7
BCCI ने नई सुविधाओं के साथ CoE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की शुरुआत की. ये क्रिकेटर्स के लिए रिहैब से लेकर मैच फिट होने तक की सुविधा देता है. इसके अलावा CoE में मैचों का आयोजन होता है. इसने भारतीय क्रिकेटर्स के लिए ट्रेनिंग और इंजरी रिकवरी आसान कर दी. BCCI की इसी कारण खूब तारीफ भी हुई.