1 / 7
Sunday Night’s Main Event में हुए शानदार मैच (Photo: WWE.com)
WWE Sunday Night’s Main Event: WWE के Sunday Night’s Main Event शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे. कंपनी ने बड़े मुकाबले इस बार तय किए थे. प्री-शो में एक तगड़ा मैच हुआ. एक फेमस रेसलर ने वापसी कर सभी का दिल जीता. उन्होंने ओबा फेमी की हालत खराब की. मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच भी खतरनाक मैच हुआ. रैंडी ने शानदार जीत हासिल की. इसके अलावा वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. आइए आपको बताते हैं कि Sunday Night’s Main Event में किन स्टार्स की जीत हुई.
डॉमिनिक मिस्टीरियो का मैच

2 / 7
प्री-शो में डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला जो हेंड्री के साथ हुआ. इस मैच में दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मिस्टीरियो के साथ उनके जजमेंट डे के अन्य साथी भी मौजूद थे. उन्होंने भी मैच में दखलअंदाजी की. अंत में मिस्टीरियो ने हेंड्री को फ्रॉग स्प्लैश लगाकर शानदार जीत हासिल की. मिस्टीरियो को लंबे समय बाद जीत मिली है. मैच के बाद लिव मॉर्गन ने कहा कि वो स्टेफनी वकेर को हराकर अपने टाइटल को रिटेन करेंगी. (Photo: WWE.com)
बैरन कॉर्बिन का मुकाबला

3 / 7
बैरन कॉर्बिन का मुकाबला लिल याची के साथ हुआ. इस मैच में एक बड़ी शर्त रखी गई थी. अगर याची पांच मिनट रिंग में टिक जाएंगे तो फिर ट्रिक विलियम्स को यूएस चैंपियनशिप मैच मिल जाएगा. याची ने बहुत ही चतुराई से काम लिया. उन्होंने शुरुआत में ही माइक से बैरन पर हमला कर दिया. उन्होंने बाद में टॉप रोप पर लो-ब्लो भी बैरन का लगाया. इस तरह वो पांच मिनट रिंग में टिक गए. उनकी वजह से विलियम्स को टाइटल मैच मिल गया. (Photo: WWE.com)
यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच

4 / 7
बैरन कॉर्बिन ने ट्रिक विलियम्स के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. कॉर्बिन थक भी गए थे. विलियम्स ने इसका फायदा उठाया और तगड़ मूव्स लगाए. बैरन ने चैंपियनशिप डिफेंड करने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में विलियम्स ने बैरन को ट्रिक शॉट लगाकर पिन किया और जीत हासिल कर ली. अब वो नए चैंपियन बन गए हैं. कॉर्बिन ने उन्हें हराकर ही टाइटल जीता था. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी का मैच

5 / 7
ओबा फेमी का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ. इस मैच को लेकर सभी उत्साहित थे. दोनों ने काफी तगड़े मूव्स एक-दूसरे को लगाए. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. ब्रेकर न ब्रॉस नकल्स का भी उपयोग करना चाहा लेकिन सफलता नहीं मिली. रिंंग के बाहर भी दोनों ने एक्शन दिखाया. अचानक मुकाबले में ब्रॉन्सन रीड ने वापसी कर चेयर से फेमी पर हमला कर दिया. DQ से फेमी को जीत मिल गई. हालांकि इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई. रीड ने उन्हें सुनामी मूव लगाया और ब्रेकर ने खतरनाक स्पीयर दिया. (Photo: WWE.com)
वुमेंस टैग टीम मैच

6 / 7
शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस और टैटम पैक्सले का मुकाबला मीचीन, बी-फैब और जेड कार्गिल के साथ हुआ. मुकाबला काफी शानदार रहा. फेस स्टार्स की केमिस्ट्री शानदार रही. कार्गिल ने कई बार चीटिंग की कोशिश भी की. अंत में पैक्सले ने गलती से फ्लेयर के ऊपर अटैक कर दिया. दोनों खतरनाक अंदाज में टकरा गए थे. इसका फायदा कार्गिल ने उठाया. उन्होंने फ्लेयर को जेडेड मूव लगाया और पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट

7 / 7
मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच सिंगल मैच हुआ. दोनों ने खूब तबाही मचाई. रैंडी के सिर से खून भी निकलने लग गया था. दोनों हार मानने को तैयार नहीं थे. रिंगसाइड में कोडी की पत्नी भी मौजूद थीं. उन्होंने रैंडी के मुंह पर पानी फेंक दिया. कोडी एक वक्त पंट किक रैंडी को मारने वाले थे लेकिन वाइपर ने मना कर दिया. वो कोडी से माफ मांगते हुए दिखाई दिए. हालांकि ये उनकी चाल थी. उन्होंने कोडी को लो ब्लो लगा दिया. इससे रेफरी को भी लग गई. अंत में धोखे से रैंडी ने कोडी को आरकेओ लगाया और पिन करते हुए मैच जीत लिया. (Photo: WWE.com)