WWE SummerSlam 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 होने वाला है. ये कंपनी का बहुत बड़े शो होता है. पिछले कुछ सालों से इसका आयोजन दो दिन का हो रहा है. WWE द्वारा हमेशा बड़े मैच बुक किए जाते हैं. खैर सऊदी अरब में नाइट ऑफ चैंपियंस का सफल समापन हो गया है. अब सभी की नजरें SummerSlam 2026 पर ही टिकी हैं. कंपनी ने एक बड़े चैंपियनशिप मैच का ऑफिशियल ऐलान भी शो के लिए कर दिया है. दो फेमस रेसलर्स के बीच खतरनाक टक्कर होने वाली है. (Photo: WWE.com)
नाइट ऑफ चैंपियंस में हुआ बड़ा मैच

2 / 6
नाइट ऑफ चैंपियंस 2026 में क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच मैच हुआ. दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. स्काई के पांव में चोट भी लग गई थी. अंत में स्काई ने मैच जीतकर क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का ताज अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)
इयो स्काई का बड़ा बयान

3 / 6
इयो स्काई ने जीत के बाद अपनी खुशी जताई. उन्होंने तुरंत ही कह दिया कि वो समरस्लैम 2026 में मैच के लिए लिव मॉर्गन को चुनती हैं. मॉर्गन के पास मौजूदा समय में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप है. रेसलमेनिया 42 में मॉर्गन ने स्टेफनी वकेर को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. (Photo: WWE.com)
ट्रिपल एच ने मैच किया ऑफिशियल

4 / 6
इयो स्काई द्वारा लिव मॉर्गन को चुनने के बाद ट्रिपल एच ने मैच को ऑफिशियल करने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "बिना समय बर्बाद किए. क्वीन ऑफ द रिंग ने अपनी चुनौती पेश कर दी है. इयो स्काई बनाम लिव मॉर्गन. WWE वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप. समरस्लैम 2026”. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन का टाइटल रन रहा है खराब

5 / 6
लिव मॉर्गन ने रेसलमेनिया 42 में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. हैरान करने वाली बात ये है कि तब से अभी तक उन्होंने अपना टाइटल एक बार फिर डिफेंड नहीं किया है. वो समरस्लैम 2026 में पहली बार टाइटल दांव पर लगाने वाली हैं. अभी तक उनका टाइटल रन खराब रहा है. (Photo: WWE.com)
इयो स्काई बन सकती हैं चैंपियन

6 / 6
इयो स्काई के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. उन्होंने चैंपियनशिप भी जीती है. ट्रिपल एच के एरा में उन्हें तगड़ा पुश दिया गया है. अब एक बार फिर वो वर्ल्ड चैंपियन बन सकती हैं. समरस्लैम 2026 में उनका जीतना तय लग रहा है. (Photo: WWE.com)