1 / 13
(Photo: WWE.com)
WWE SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. कंपनी ने कुल बारह मुकाबले तय किए हैं. बड़े स्टार्स इस बार एक्शन में नज़र आने वाले हैं. फैंस को सरप्राइज भी मिलेंगे. ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस जैसे रेसलर्स दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. इनके मुकाबलों का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. कुछ स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है. ट्रिपल एच किसी को भी निराश नहीं करना चाहेंगे. खैर यहां हम आपको SummerSlam 2026 में होने वाले सभी मैचो के संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे. (Photo: WWE.com)
वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

2 / 13
समरस्लैम 2026 में लिव मॉर्गन अपनी वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. दोनों के बीच शानदार मैच होगा. मॉर्गन का टाइटल रन अभी तक बहुत खराब रहा है. इस मैच में स्काई के जीतने की संभावना बहुत ज्यादा है. मॉर्गन के टाइटल रन का अंत हो सकता है. (Photo: WWE.com)
हैल इन ए सैल मैच

3 / 13
ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. लैसनर और फेमी तीसरी बार टकराने वाले हैं. इस मैच में फेमी की जीत हो सकती है. अफवाहें ये भी हैं कि लैसनर का ये अंतिम मुकाबला हो सकता है. वो रिटायर हो सकते हैं. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

4 / 13
सीएम पंक अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पंक ने कुछ हफ्ते पहले ही ये टाइटल सैमी ज़ेन को हराकर जीता है. इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार पंक माने जा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वो अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे. (Photo: WWE.com)
सिक्स-मैन टैग टीम मैच

5 / 13
समरस्लैम 2026 में द उसोज़ और जेकब फाटू का मुकाबला रॉयस कीज, सोलो सिकोआ और एलए नाइट के साथ होगा. इस मैच में खूब बवाल होने की उम्मीद जताई जा रही है. मैच में कीज, सिकोआ और नाइट की जीत हो सकती है. ब्लडलाइन को बड़ा झटका लग सकता है. (Photo: WWE.com)
गुंथर का मुकाबला

6 / 13
गुंथर का मुकाबला निक एल्डिस के साथ होगा. इस मैच पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं. एल्डिस तीन साल बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी कर रहे हैं. मुकाबला तगड़ा रहेगा. गुंथर इस मैच में जीत हासिल कर सकते हैं. कंपनी अपने सबसे बड़े हील स्टार को हार के लिए बुक नहीं करेगी. (Photo: WWE.com)
सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच

7 / 13
निकी बैला, ब्री बैला और पेज का मुकाबला फैटल इंफ्लूएंस के साथ होगा. ये मुकाबला भी शानदार रहने वाला है. निकी, ब्री और पेज की केमिस्ट्री में थोड़ा गड़बड़ी देखने को मिल सकती है. इस मैच में फैटल इंफ्लूएंस की जीत की संभावना ज्यादा लग रही है. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

8 / 13
समरस्लैम 2026 में सबसे बड़ा मैच सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच होगा. रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों जीत का दावा कर चुके हैं. ऐसा लगता है कि मुकाबले में रेंस जीत हासिल कर अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे. (Photo: WWE.com)
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

9 / 13
पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला होगा. गेबल ने पिछले कुछ सालों में तगड़ा काम किया है. इस बार उन्हें ईनाम दिया जा सकता है. वो नए चैंपियन बन सकते हैं. इस चीज के वो हकदार भी हैं. (Photo: WWE.com)
WWE वुमेंस चैंपियनशिप मैच

10 / 13
टिफनी स्ट्रेटन, जेड कार्गिल, शार्लेट फ्लेयर, चेल्सी ग्रीन, जूलिया/लैश लीजेंड के बीच वुमेंस चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच होगा. इस मैच में तबाही मचना तय है. सभी वुमेंस जीत के लिए सारी हदें पार करेंगी. मुकाबले में फ्लेयर की जीत हो सकती है. (Photo: WWE.com)
Human Monies on a Pole मैच

11 / 13
डेनहाउजेन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच Human Monies on a Pole मैच होगा. इस मैच में काफी रोमांच देखने को मिलेगा. जीतने वाले स्टार को 1 लाख यूएस डॉलर भी मिलेंगे. इस मैच को डेनहाउजेन जीत सकते हैं. कंपनी उन्हें धीरे-धीरे पुश दे रही है. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन का मैच

12 / 13
सैमी ज़ेन और फिन बैलर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच होगा. दोनों के बीच खतरनाक मैच होने वाला है. दोनों तगड़े स्टार हैं. इस मैच में बैलर की जीत हो सकती है. उन्हें इस बार बड़ा पुश दिया जा सकता है. इस चीज के वो हकदार भी हैं. (Photo: WWE.com)
यूएस चैंपियनशिप मैच

13 / 13
ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को बैरन कॉर्बिन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में टाइटल अपने नाम किया था. कॉर्बिन ने हाल ही में WWE में वापसी की है. इस मैच में कॉर्बिन की जीत की संभावनाएं ज्यादा हैं. उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)