1 / 6
Roman Reigns: 2026 में रोमन रेंस ने अभी तक बढ़िया काम किया है. वो कंपनी को तगड़ा बिजनेस दे रहे हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. तब से उनका टाइटल रन भी शानदार चल रहा है. अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उनका खतरनाक मुकाबला फेमस स्टार के साथ हो सकता है. दोनों के बीच फर्स्ट-टाइम एवर मैच होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. दर्शकों को जल्द ही सरप्राइज मिल सकता है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
SummerSlam में हुआ था बड़ा मैच

2 / 6
हाल ही में SummerSlam में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच बहुत ही जबरदस्त मुकाबला हुआ था. रेंस ने अपना टाइटल दांव पर लगाया था. अंत में रेंस ने तगड़ी जीत हासिल कर टाइटल रिटेन किया. रेंस ने अब द शील्ड का अध्याय खत्म कर दिया है. रेंस और रॉलिंस ने हाथ भी मिलाया. (Photo: WWE.com)
रेंस करेंगे टाइटल डिफेंड

3 / 6
रोमन रेंस 14 सितंबर को मेक्सिको में होने वाले रेड ब्रांड के शो में टाइटल डिफेंड कर सकते हैं. AAA लूचाडोर्स प्रमोशन के जनरल मैनेजर रे मिस्टीरियो ने एक टूर्नामेंट का ऐलान किया है. इसे जीतने वाले रेसलर का मुकाबला रेंस से अगले महीने होगा. (Photo: WWE.com)
पेंटा को मिल सकता है मौका

4 / 6
पिछले कुछ सालों में पेंटा ने अच्छा काम किया है. WWE द्वारा अब उन्हें पुश दिया जा सकता है. वो टूर्नामेंट जीतकर रोमन का सामना कर सकते हैं. WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी रेंस और पेंटा के मैच का प्लान तैयार कर रही है. (Photo: WWE.com)
मनी इन द बैंक में हो सकता है बड़ा मैच

5 / 6
WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में ये भी कहा है कि रोमन रेंस का मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट में एलए नाइट के साथ हो सकता है. नाइट ने कुछ हफ्ते पहले रेंस को चुनौती पेश की थी. मनी इन द बैंक का आयोजन 10 अक्टूबर को होने वाला है. नाइट को वहां पर पुश मिल सकता है. (Photo: WWE.com)
क्या सिकोआ ब्लडलाइन में शामिल होंगे?

6 / 6
इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में सोलो सिकोआ को जे उसो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब शर्त के मुताबिक सिकोआ को मजबूरी में ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ेगा. रोमन रेंस अगले हफ्ते इस बात का फैसला करेंगे. देखना होगा कि वो सिकोआ को अपनी ब्लडलाइन में दोबारा जगह देंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)