1 / 6
Bronson Reed Return: WWE रिंग में 150 किलो के रेसलर ब्रॉन्सन रीड ने पिछले कुछ सालों में खूब तबाही मचाई है. उनके सुनामी मूव ने तो खूब तहलका मचाया. रीड द विज़न ग्रुप का हिस्सा हैं. कुछ महीने पहले रीड इंजरी के कारण इन-रिंग एक्शन से बाहर हो गए थे. इसके बाद से लगातार वो रिकवरी को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट दे रहे हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनकी वापसी WWE रिंग में कब होगी. एक रिपोर्ट में उनकी वापसी की तारीख के बारे में बता दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि कब उनका जलवा देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)
रीड को कब लगी थी चोट?

2 / 6
फरवरी में रेड ब्रांड में इन-रिंग एक्शन के दौरान ब्रॉन्सन रीड के बाइसेप्स में चोट लग गई थी. उन्हें अचानक बाहर होना पड़ा था. कंपनी ने बताया था कि वो अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए हैं. उनकी सर्जरी भी हुई थी. उनके जाने से कंपनी को नुकसान हुआ. द विज़न ग्रुप भी कमजोर पड़ गया था. उस समय ब्रॉन ब्रेकर भी चोट की वजह से एक्शन से बाहर चल रहे थे. लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी ने अकेले ही ग्रुप को आगे बढ़ाया और चैंपियनशिप जीती. (Photo: WWE.com)
कब होगी वापसी?

3 / 6
WWE में ब्रॉन्सन रीड की बहुत जल्द वापसी होने वाली है. आगामी 6 सितंबर को Sunday Night's Main Event का आयोजन होने वाला है. वहां पर रीड दस्तक दे सकते हैं. PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रीड वापसी के बहुत करीब हैं. WWE के कुछ लोगों का कहना है कि वो Sunday Night's Main Event में फैंस को तोहफा दे सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर वहां पर बवाल मचना तय है. (Photo: WWE.com)
किस मैच में होगी वापसी?

4 / 6
Sunday Night's Main Event में कंपनी ने बड़े मुकाबले रखे हुए हैं. वहां पर ओबा फेमी की टक्कर ब्रॉन ब्रेकर के साथ होने वाली है. दोनों के बीच शर्त है कि कौन कंपनी का फ्यूचर स्टार बनेगा. आप सभी जानते हैं कि ब्रेकर और रीड बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं. इस मुकाबले में रीड की वापसी की संभावनाएं ज्यादा हैं. वो आकर ओबा फेमी के ऊपर हमला कर सकते हैं. उनकी वजह से फेमी को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)
पिछले साल रोमन रेंस को हराया था

5 / 6
पिछले साल ब्रॉन्सन रीड को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया था. उनकी राइवलरी रोमन रेंस के साथ रही थी. दोनों के बीच दो मुकाबले हुए थे. एक मुकाबले में रीड ने जीत हासिल की थी. रेंस को रीड ने पिन करके चौंका दिया था. रीड इसके बाद रेसलिंग वर्ल्ड में काफी चर्चा में आ गए थे. रीड की तारीफ पॉल हेमन ने भी की थी. रीड ने रेंस के जूते भी चुराए थे. उन्होंने खुद को ट्राइबल थीफ नाम दिया था. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड चैंपियन बनना है तय

6 / 6
WWE में ब्रॉन्सन रीड का फ्यूचर काफी बढ़िया रहने वाला है. हालांकि, इंजरी की वजह से वो पिछले दो रेसलमेनिया का हिस्सा नहीं बने हैं. रीड को इंजरी से सावधान रहना होगा. रीड को इस बार वापसी के बाद पुश मिल सकता है. उनका फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनना भी तय है. ट्रिपल एच जरूर उन्हें आगे बढ़ाएंगे. रीड का रिंग में माइक स्किल और एक्शन काफी तगड़ा है. इसका फायदा उन्होंने हर बार उठाया है. (Photo: WWE.com)