1 / 6
SmackDown में होंगे बड़े मैच (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown: WWE में अब मनी इन द बैंक का बिल्डअप शुरू हो गया है. 10 अक्टूबर को फैंस को बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा. अब सभी वीकली एपिसोड काफी महत्वपूर्ण हैं. इस हफ्ते WWE SmackDown का शो भी तगड़ा होने वाला है. WWE ने पहले ही बड़ी घोषणाएं कर दी थीं. ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि कुछ चैंपियनशिप मैच भी रखे गए हैं. सीएम पंक भी एक्शन में नज़र आएंगे. वो लगातार अपना टाइटल दांव पर लगा रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

2 / 6
SmackDown के एपिसोड में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होने वाला है. सीएम पंक अपनी चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. समरस्लैम से पहले पंक ने सैमी को हराकर ही टाइटल अपने नाम किया था. सैमी टाइटल मैच हासिल करने के लिए लगातार बवाल मचा रहे हैं. उन्हें आखिरकार मैच मिल गया है. सैमी नए चैंपियन भी बन सकते हैं. इस मैच में दखलअंदाजी भी हो सकती है. फिन बैलर, गुंथर और केविन ओवेंस आ सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर रोमांच और ज्यादा बढ़ जाएगा. पंक को भी सचेत रहने की जरूरत होगी. (Photo: WWE.com)
वुमेंस चैंपियनशिप मैच

3 / 6
SmackDown में चेल्सी ग्रीन अपनी वुमेंस चैंपियनशिप को दांव पर लगाने वाली हैं. नाया जैक्स उन्हें टक्कर देंगी. ग्रीन ने समरस्लैम में टाइटल अपने नाम किया था. पहली बार वो इसे डिफेंड करने जा रही हैं. इस बार उन्हें झटका भी लग सकता है. वो इंजरी से भी जूझ रही हैं. नाया के साथ लैश लीजेंड भी होंगी. वो भी मैच में दखलअंंदाजी कर नाया को चैंपियन बना सकती हैं. ग्रीन का साथ देने के लिए टिफनी स्ट्रेटन आ सकती हैं. मुकाबले में बवाल होना पक्का लग रहा है. (Photo: WWE.com)
AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप मैच

4 / 6
पिछले कुछ महीनों से SmackDown में अब AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप भी डिफेंड की जा रही है. रे फीनिक्स टाइटल को दांव पर लगा रहे हैं. इस हफ्ते भी वो टाइटल डिफेंड करेंगे. उनका मुकाबला रिकी सेंट्स के साथ होगा. रिकी ने कुछ महीने पहले ही मेन रोस्टर में कदम रखा है. उन्हें इस बार तगड़ा पुश दिया जा सकता है. वो नए चैंपियन बन सकते हैं. रे फीनिक्स को पिछले हफ्ते रेड ब्रांड में उनके भाई पेंटा ने हराया था. अब देखना होगा कि वो इस हफ्ते अपने टाइटल को बचा पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)
AAA टैग टीम चैंपियनशिप मैच

5 / 6
SmackDown में वॉर रेडर्स भी एक्शन में नज़र आएंगे. एरिक और आईवार अपनी AAA टैग टीम चैंपियनशिप को डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनके बीच भी तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. एरिक और आईवार ने कुछ समय पहले ही टाइटल जीता है. वहीं प्रीस्ट और ट्रुथ के बीच भी चीजें अच्छी नहीं चल रही हैं. ट्रुथ के ऊपर इस बार प्रीस्ट हील टर्न ले सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर कहानी में नया मोड़ आ जाएगा. (Photo: WWE.com)
निकी बैला का मैच

6 / 6
निकी बैला का भी मैच होने वाला है. वो एक्शन में नज़र आएंगी. कुछ समय पहले ही निकी बैला और ब्री बैला ने पेज के ऊपर हील टर्न लिया था. निकी ने बाद में भी पेज के ऊपर अटैक किया. अब कंपनी ने दोनों के बीच मैच बुक कर दिया है. इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों की टक्कर होने वाली है. पेज काफी गुस्से में हैं और वो बदला लेना चाहती हैं. दोनों के बीच अच्छे मैच की उम्मीद जताई जा रही है. देखना होगा कि किस रेसलर की अंत में जीत होगी. (Photo: WWE.com)