1 / 5
WWE के बचे हुए बड़े इवेंट्स के नाम (Photo: WWE.com)
WWE Premium Live Events: WWE के लिए 2026 अभी तक सभी मामलों में शानदार रहा है. बड़े इवेंट्स को सफलता मिली है. सऊदी अरब के साथ भी तगड़ी डील हुई है. अगले साल का रेसलमेनिया सऊदी में ही होने वाला है. 2026 की शुरुआत में रॉयल रंबल भी सऊदी में ही हुआ था. कंपनी के इस साल के मेन रोस्टर के आधे से ज्यादा प्रीमियम लाइव इवेंट निपट गए हैं. अब कुछ ही शो बचे हुए हैं. इन सभी को लेकर भी बड़ा ऐलान कर दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से इवेंट होने वाले हैं.
मनी इन द बैंक इवेंट

2 / 5
WWE का मनी इन द बैंक इवेंट हर साल होता है. इस बार इसके आयोजन में देरी की हुई है. मनी इन द बैंक 10 अक्टूबर को न्यू आर्लीन्स से प्रसारित होगा. कंपनी ने इसका बिल्डअप शुरू कर दिया है. इसमें होने वाले मेंस और वुमेंस लैडर मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. इन मैचों को जीतने वाले रेसलर्स के पास आगे जाकर चैंपियन बनने का मौका होता है. इस बार रोमन रेंस भी शो में नज़र आएंगे. उनका बड़ा मैच वहां पर हो सकता है. (Photo: WWE.com)
क्राउन ज्वैल इवेंट

3 / 5
क्राउन ज्वैल इवेंट भी पिछले कुछ सालों से लगातार हो रहा है. ज्यादातर इसका आयोजन सऊदी अरब में होता है. इसमें अब मेंस और वुमेंस क्राउज ज्वैल चैंपियनशिप मैच भी कराए जाते हैं. इस बार 7 नवंबर को इसका आयोजन सऊदी में होने वाला है. सऊदी के साथ कंपनी की बड़ी डील के तहत इस शो का वहां पर कराया जा रहा है. क्राउज ज्वैल में भी कंपनी के बड़े स्टार्स नज़र आएंगे. रोमन रेंस वहां पर भी अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को दांव पर लगा सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सर्वाइवर सीरीज

4 / 5
WWE के साल के चार बड़े इवेंट्स में से एक सर्वाइवर सीरीज भी होता है. साल के अंत में इसका आयोजन कराया जाता है. पिछले कुछ सालों से इसमें मेंस और वुमेंस वॉरगेम्स मैच भी होते हैं. 28 नवंबर को कंपनी ने इस साल सर्वाइवर सीरीज रखी हुई है. वॉरगेम्स मैचों का बिल्डअप अभी से शुरू कर दिया गया है. रोमन रेंस की ब्लडलाइन का एक बार फिर जलवा देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ग्रुप का बड़ा मुकाबला प्लान किया जा रहा है. (Photo: WWE.com)
रेसलपलूजा प्रीमियम लाइव इवेंट

5 / 5
पिछले साल कंपनी ने रेसलपलूजा प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन सितंबर में कराया था. वहां पर ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच तगड़ा मैच हुआ था. लैसनर ने सीना के ऊपर शानदार जीत हासिल की थी. इस बार रेसलपलूजा इवेंट 13 दिसंबर को होगा. सबसे बड़ी बात है कि शो को ऑस्ट्रेलिया में कराया जा रहा है. इस इवेंट में भी बड़े रेसलर्स नज़र आएंगे. रोमन अगर तब तक चैंपियन बने रहे तो फिर वो टाइटल दांव पर लगा सकते हैं. कंपनी उन्हें तगड़े मैच में बुक कर सकती है. (Photo: WWE.com)