1 / 9
WWE Raw: WWE का Raw एपिसोड धमाकेदार अंदाज में खत्म हो गया है. फैंस को इस हफ्ते बड़ी चीजें देखने को मिलीं. कंपनी ने कहानियों को आगे बढ़ाया. वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. रोमन रेंस इस हफ्ते नज़र आए. मेन इवेंट में उनकी खूब पिटाई हुई. ब्लडलाइन में अब धीरे-धीरे टेंशन बढ़ रही है. सोलो सिकोआ ने खूब बवाल मचाया. उनके साथ एलए नाइट भी थे. अगले हफ्ते के लिए भी कुछ ऐलान किए गए. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में क्या-क्या हुआ. (Photo: WWE.com)
स्टेफनी वकेर का सैगमेंट

2 / 9
स्टेफनी वकेर ने शो की शुरुआत की. स्टेफनी ने अपनी तारीफ की. लिव मॉर्गन ने आकर जजमेंट डे की सराहना की. मॉर्गन, रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने स्टेफनी पर हमला किया. बैकी लिंच ने एंट्री की. बैकी ने जजमेंट डे पर अटैक किया. गलती से उन्होंने वकेर पर भी हाथ उठा दिया. अंत में जजमेंट डे का दबदबा देखने को मिला. वकेर की इस बार हालत खराब हो गई. (Photo: WWE.com)
जे'वॉन एवंस का मैच

3 / 9
जे'वॉन एवंस का मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. दोनों ने अच्छा एक्शन दिखाया. मैच में एवंस ने जीत हासिल की. मैच के बाद बिग कैस ने आकर उनकी हालत खराब की. कैस इस बार खतरना अंदाज में नज़र आए. उन्होंने एवंस के ऊपर अपनी सभी मूव्स लगाए. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप नबंर-1 कंटेंडर्स टूर्नामेंट मैच

4 / 9
रे फीनिक्स का मुकाबला एल फिस्कल के साथ हुआ. दोनों ने तगड़े मूव दिखाए. फीनिक्स ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. अंत में उन्होंने ही मुकाबला अपने नाम किया. अब वो इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ गए हैं. (Photo: WWE.com)
सोल रुका का मैच

5 / 9
सोल रुका का मुकाबला लायरा वैल्किरिया के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. लायरा काफी गुस्से में दिखाई दीं. रुका ने मैच के अंतिम पलों में बढ़िया काम किया. उन्होंने शानदार जीत हासिल की. लायरा के हाथ इस बार निराशा लगी. (Photo: WWE.com)
ब्रॉन ब्रेकर का सैगमेंट

6 / 9
ब्रॉन ब्रेकर रिंग में आए. उन्होंने ओबा फेमी को बुलाया. पॉल हेमन आए. हेमन ने कहा कि कौन WWE का फ्यूचर स्टार है. फेमी ने एंट्री की. फेमी ने कहा कि सभी को पता है कि फ्यूचर स्टार कौन है. फेमी ने ब्रॉक लैसनर का जिक्र भी किया. दोनों के बीच ब्रॉल होने वाला था लेकिन हेमन ने रोक दिया. अंत में एडम पीयर्स ने आकर कहा कि Sunday Night's Main Event में दोनों के बीच मैच होगा. (Photo: WWE.com)
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप नबंर-1 कंटेंडर्स टूर्नामेंट मैच

7 / 9
ड्रेगन ली का मुकाबला एल हिजो के साथ हुआ. इस मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. हिजो ने इस बार ली को अच्छी टक्कर दी. हालांकि, वो अंत में मैच जीतने में नाकाम रहे. ली ने शानदार अंदाज में मैच अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

8 / 9
चैड गेबल ने हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला. अंत में गेबल ने मिस्टीरियो को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया. गेबल का ये पहला टाइटल डिफेंस था. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट

9 / 9
मेन इवेंट में रोमन रेंस ने जेकब फाटू के साथ एंट्री की. रेंस ने सोलो सिकोआ को बुलाया. द उसोज़ और सिकोआ रिंग में आए. रेंस ने सिकोआ की जमकर बेइज्जती की. फाटू ने सोलो पर अटैक किया और सिकोआ घुटने के बल पर आ गए. रेंस ने इसके बाद उसोज को उला-फाला पहनाई. नाइट ने एंट्री की. उन्होंने उसोज़ पर हमला किया. फाटू ने नाइट को धराशाई किया लेकिन रेंस ने मना कर दिया. रेंस ने नाइट को सुपरमैन पंच मारा. इसके बाद रेंस ने सिकोआ से नाइट पर हमला करने के लिए कहा. सिकोआ ने रेंस पर समोअन स्पाइक लगा दिया. सिकोआ और नाइट ने ब्लडलाइन की हालत खराब कर दी. नाइट ने रेंस पर BFT भी लगाया. फाटू ये सब चीजें रिंग में खड़े होकर देख रहे थे. (Photo: WWE.com)