1 / 8
WWE Raw: WWE के इस हफ्ते के एपिसोड में काफी कुछ होने वाला है. कंपनी ने पहले से ही बड़े ऐलान कर दिए हैं. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस की एंट्री होगी. वो आएंगे तो फिर बवाल होना पक्का है. इसके अलावा अन्य स्टार्स के मैच भी तय किए गए हैं. फैंस को सरप्राइज भी मिल सकते हैं. ब्लडलाइन में कोई ना कोई नई स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है. कंपनी द्वारा अब मनी इन द बैंक का बिल्डअप भी शुरू किया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस की वापसी

2 / 8
रोमन रेंस पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के शो में नज़र नहीं आए थे. इस हफ्ते उनकी धमकेदार एंट्री होगी. वो आकर बड़ा बवाल खड़ा कर सकते हैं. एलए नाइट उनके सैगमेंट में दखलअंदाजी कर सकते हैं. नाइट ने उन्हें टाइटल मैच के लिए चुनौती भी पेश की है. दोनों के बीच आगे जाकर मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी का सैगमेंट

3 / 8
रेड ब्रांड के शो के लिए ओबा फेमी को भी एडवर्टाइज किया गया है. ब्रॉन ब्रेकर के साथ उनकी राइवलरी शुरू होने वाली है. पिछले हफ्ते दोनों के बीच ब्रॉल होने वाला था, लेकिन WWE ऑफिशियल्स ने रोक दिया. अब इन दोनों की स्टोरी को आगे बढ़ाया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ पर फैसला

4 / 8
पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ को जे उसो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. शर्त के मुताबिक सिकोआ को अब मजबूरी में रोमन रेंस की ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ेगा. जे इस हफ्ते अब रेंस को सिकोआ को सौंपने वाले हैं. हो सकता है कि रेंस उन्हें ब्लडलाइन में आने के लिए कहें. (Photo: WWE.com)
आईसी चैंपियनशिप मैच

5 / 8
समरस्लैम में पेंटा को हराकर चैड गेबल ने आईसी चैंपियनशिप अपने नाम की थी. अब वो इसे पहले बार डिफेंड करेंगे. रेड ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में गेबल अपने टाइटल को रे मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच बढ़िया मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)
सोल रुका का मैच

6 / 8
रेड ब्रांड के एपिसोड में सोल रुका का मुकाबला लायरा वैल्किरिया से होगा. एडम पीयर्स ने दोनों के बीच मुकाबले का ऐलान किया है. इनके बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है. देखना होगा कि अंत में किस रेसलर की जीत होगी. (Photo: WWE.com)
रे फीनिक्स का मैच

7 / 8
रे फीनिक्स का मुकाबला एल फिकल के साथ होगा. लूचाडोर्स के टूर्नामेंट के तहत इस मैच का आयोजन किया जा रहा है. टूर्नामेंट को जीतने वाले रेसलर का मुकाबला 14 सितंबर को रेड ब्रांड के शो में रोमन रेंस के साथ होगा. देखना होगा कि किस स्टार की जीत होती है. (Photo: WWE.com)
ड्रेगन ली

8 / 8
ड्रेगन ली का मुकाबला एल हिजो के साथ होगा. ये भी रोमन रेंस से भिड़ने वाले टूर्नामेंट का मैच है. दोनों के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों रेसलर हाई-फ्लाइंग मूव लगाने में काफी माहिर हैं. देखना होगा कि अंत में किस रेसलर की जीत होगी. (Photo: WWE.com)