SummerSlam 2026: WWE SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. कंपनी ने 12 मुकाबले बुक किए हैं. ब्रॉक लैसनर का मैच भी वहां पर होने वाला है. वो अपने होमटाउन में बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. लैसनर को हाल ही में बहुत अफवाहें सामने आई हैं. कहा जा रहा है कि वो वहां पर अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. लैसनर अब रिटायर हो सकते हैं. सभी जानना चाहते हैं कि लैसनर का अगला कदम क्या होगा. खैर द बीस्ट के रिटायरमेंट को लेकर अब एक रिपोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
किसके साथ होगा लैसनर का मैच?

2 / 6
ब्रॉक लैसनर का मैच समरस्लैम 2026 में ओबा फेमी के साथ बुक किया गया है. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. दोनों की राइवलरी खतरनाक चल रही है. फेमी कह चुके हैं कि वो लैसनर को उनकी फैमिली के सामने हराएंगे. लैसनर के चक्कर में फेमी ने समरस्लैम में अपना टाइटल मैच भी छोड़ दिया है. (Photo: WWE.com)
लैसनर को लेकर आया अपडेट

3 / 6
WrestleVotes Radio के अनुसार समरस्लैम में ओबा फेमी के खिलाफ होने वाला हैल इन ए सैल मैच ब्रॉक लैसनर का आखिरी नहीं होगा. रिपोर्ट के अनुसार इस शो के बाद कुछ समय के लिए WWE टीवी पर लैसनर नज़र नहीं आएंगे. ये बहुत बड़ी बात रिपोर्ट में कही गई है. (Photo: WWE.com)
WWE WrestleMania 43 में दिख सकता है जलवा

4 / 6
WWE WrestleMania 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर बड़े स्टार्स भी नज़र नहीं आएंगे. द रॉक भी वहां पर एंट्री करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार इस शो में लैसनर का जलवा भी देखने को मिलेगा. कहा गया है कि सऊदी में लैसनर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. (Photo: WWE.com)
रेसलमेनिया 42 में उठाया था बड़ा कदम

5 / 6
अप्रैल 2026 में हुए रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ हुआ था. फेमी ने वहां पर लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. मैच के बाद लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतार दिए थे. उन्होंने फैंस का अभिवादन किया और पॉल हेमन को गले लगाया. ऐसा लगा था कि लैसनर ने रिटायरमेंट ले लिया है. हालांकि, बाद में लैसनर ने वापसी कर ली. (Photo: WWE.com)
फेमी के साथ होगा तीसरा मैच

6 / 6
ओबा फेमी के साथ अप्रैल से ब्रॉक लैसनर की राइवलरी चल रही है. दोनों के बीच अभी तक दो मुकाबले हो चुके हैं. रेसलमेनिया में लैसनर को हार मिली थी. वहीं क्लैश इन इटली में लैसनर ने जीत हासिल की थी. अब देखना होगा कि तीसरे और अंतिम मुकाबले में किसकी जीत होगी. (Photo: WWE.com)