1 / 6
(Photo: WWE.com)
Roman Reigns: 2012 से WWE के मेन रोस्टर में रोमन रेंस काम कर रहे हैं. 2020 से पहले उन्हें बतौर फेस बहुत पुश दिया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. अगस्त, 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. इसके बाद वो छा गए. 2024 तक वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. अगस्त 2024 में उन्होंने बतौर फेस कंपनी में वापसी की. तब से लगातार उनका केरैक्टर बना हुआ है. मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. रेंस के हील और बेबीफेस कैरेक्टर का अभी अंदाजा नहीं आता है. ऐसा लगता है कि वो दोनों रोल प्ले कर रहे हैं. खैर अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस की ब्लडलाइन में मचा बवाल

2 / 6
रोमन रेंस की ब्लडलाइन में बवाल मच गया है. इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में सोलो सिकोआ और एलए नाइट ने उसोज़ और रोमन के ऊपर खतरनाक अटैक किया. सिकोआ ने रेंस के ऊपर टर्न लेकर उन्हें समोअन स्पाइक लगा दिया. रेंस की हालत खराब हो गई थी. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ ने चली बड़ी चाल

3 / 6
सोलो सिकोआ को जे उसो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. शर्त के मुताबिक उन्हें रोमन रेंस की ब्लडलाइन ज्वाइन करनी थी. सिकोआ ने शर्त नहीं मानी और अपने भाइयों के खिलाफ ही चले गए. सिकोआ ने अब पूरी तरह से नाइट से हाथ मिला लिया है. दोनों रेंस की ब्लडलाइन को तहस-नहस करने के लिए तैयार हैं. (Photo: WWE.com)
रेंस के स्टेटस को लेकर जानकारी

4 / 6
Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस का कैरेक्टर हील वाला था. उन्होंने सोलो सिकोआ की जमकर बेइज्जती की. रेंस मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बडे़ फेस हैं. False Finish की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोमन को इंटरनली एक हील के तौर पर लिस्ट किया गया है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस को है क्रिएटिव फ्रीडम

5 / 6
रोमन रेंस अब WWE के बड़े स्टार बन चुके हैं. अब उन्हें क्रिएटिव फ्रीडम भी दी गई है. वो अपने हिसाब से चीजों को आग बढ़ा सकते हैं. कुछ ऐसा ही ब्रॉक लैसनर के साथ भी था. ये बातें सभी को पता है. इस लिहाज से देखा जाए तो कंपनी ने अंदर ही अंदर उनका स्टेटस चेंज कर दिया होगा. (Photo: WWE.com)
रोमन का होगा बड़ा मैच

6 / 6
रोमन रेंस ने बतौर चैंपियन अभी तक बढ़िया काम किया है. दो बार जेकब फाटू और एक बार सैथ रॉलिंस के खिलाफ वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशप को डिफेंड कर चुके हैं. अब उनका अगला सामना एलए नाइट से हो सकता है. अक्टूबर में होने वाले मनी इन द बैंक पीएलई में रेंस और नाइट के बीच चैंपियनशिप मैच हो सकता है. (Photo: WWE.com)