1 / 6
Roman Reigns Next Match: WWE के बहुत बड़े ब्रांड रोमन रेंस हैं. हर कोई रेसलर उनका सामना करना चाहता है. हालांकि, ये सौभाग्य सभी को नहीं मिल पाता है. अभी तक 2026 रेंस के लिए बढ़िया रहा है. शुरुआत में रॉयल रंबल मैच उन्होंने जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. रेंस अभी तक टाइटल को तीन बार दांव पर लगा चुके हैं. हाल ही में उन्होंने समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को हराकर टाइटल रिटेन किया था. रेंस आगे भी लगातार एक्टिव रहने वाले हैं. आइए आपको उनके अगले पांच संभावित मैचों के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)
पेंटा

2 / 6
14 सितंबर को मेक्सिको में होने वाले रेड ब्रांड के शो में रोमन रेंस अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. लूचाडोर्स AAA प्रमोशन में एक टूर्नामेंट रखा गया है. जो भी इसमें जीत हासिल करेगा वो रेंस के खिलाफ टाइटल मैच लड़ेगा. कहा जा रहा है कि पेंटा इस टूर्नामेंट को जीत सकते हैं. उनके और रेंस के बीच टक्कर हो सकती है. (Photo: WWE.com)
एलए नाइट

3 / 6
10 अक्टूबर को Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा. वहां पर रोमन रेंस अपने टाइटल को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड कर सकते हैं. हाल ही में नाइट ने उन्हें टाइटल मैच के लिए चुनौती दी थी. कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर में दोनों की टक्कर हो सकती है. (Photo: WWE.com)
वॉरगेम्स मैच

4 / 6
28 नवंबर को Survivor Series का आयोजन होगा. वहां पर मेंस वॉरगेम्स मैच में भी रोमन रेंस हिस्सा लेंगे. रेंस अपनी ब्लडलाइन के साथ मिलकर किसी अन्य टीम के साथ मुकाबला कर सकते हैं. हाल ही में Survivor Series का पोस्टर सामने आया था, जिसमें रोमन को भी दिखाया गया. इसका मतलब है कि वो इस पीएलई में जलवा दिखाएंगे. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी

5 / 6
ओबा फेमी छाए हुए हैं. उन्होंने ब्रॉक लैसनर ने रिटायर को किया. समरस्लैम में उन्होंंने लैसनर से लड़ने के लिए टाइटल मैच छोड़ दिया. रोमन रेंस का उनके साथ मैच होना पक्का लग रहा है. रोमन का फेमी के साथ भी मैच कतार पर है. अगले साल रेसलमेनिया में दोनों की टक्कर हो सकती है. (Photo: WWE.com)
डॉमिनिक मिस्टीरियो

6 / 6
डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ भी रोमन रेंस का मैच हो सकता है. अगले साल की शुरुआत में रॉयल रंबल में दोनों की टक्कर हो सकती है. मिस्टीरियो कंपनी के फ्यूचर हैं. पिछले साल उन्होंने जॉन सीना को भी हराया था. मिस्टीरियो का रेंस के साथ तो मैच पक्का बनता है. (Photo: WWE.com)