1 / 6
WWE ने किया बड़े मैचों का ऐलान (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown: WWE में मौजूदा समय में कई बड़ी स्टोरीलाइन चल रही हैं. खासतौर पर SmackDown में तो घमासान मचा हुआ है. एक ही टाइटल के लिए कई रेसलर्स आपस में टकरा रहे हैं. अगले हफ्ते SmackDown का एपिसोड और ज्यादा मजेदार होने वाला है. कंपनी ने मेक्सिको में होने वाले इस शो को ऐतिहासिक बनाने के बारे में सोच लिया है. वहां पर दो बड़े टाइटल मैच होंगे. इसका मतलब ये है कि चैंपियनशिप में बदलाव भी हो सकता है. फैंस को नया चैंपियन देखने को मिल सकता है. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मुकाबले होंगे.
सैमी ज़ेन ने ब्लू ब्रांड में मचाया है हंगामा

2 / 6
सैमी ज़ेन ने कुछ हफ्तों से SmackDown में बवाल मचाया हुआ है. वो किसी भी हाल में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप चाहते हैं. उन्होंने कुछ मैच भी बर्बाद कर दिए हैं. केविन ओवेंस को भी चैंपियनशिप नहीं जीतने दी है. गुंथर, फिन बैलर और सीएम पंक के ऊपर वो टाइटल से हमला कर चुके हैं. सैमी ने इन सभी को ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि जो भी उनके रास्ते में आएगा उसे वो पीट देंगे. (Photo: WWE.com)
सैमी ज़ेन को मिला टाइटल मैच

3 / 6
सैमी ज़ेन के पास अब दोबारा टाइटल जीतने का मौका आ गया है. SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते सीएम पंक ने जॉनी गार्गानो के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. इस मैच में सैमी ने दखलअंदाजी की. मैच में गुंथर, बैलर और ओवेंस भी आए. बड़ी मुश्किल से पंक ने अंत में टाइटल रिटेन किया. मैच खत्म होने के बाद पंक ने ऐलान किया कि वो अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैमी के खिलाफ टाइटल दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं. (Photo: WWE.com)
मैच में होगी दखलअंदाजी

4 / 6
सैमी जे़न के पीछे गुंथर, केविन ओवेंस और फिन बैलर भी पड़े हैं. सैमी की वजह से इन तीनों को काफी नुकसान हुआ है. खासतौर पर सैमी को देखकर केविन बहुत गुस्से में हैं. पंक और सैमी का मैच आसानी से खत्म नहीं होने वाला है. इनके मैच में अन्य स्टार्स की दखलअंदाजी भी हो सकती है. ऐसा हुआ तो फिर खूब मजा आएगा. हो सकता है कि सैमी एक बार फिर चैंपियन बना जाएं. कंपनी उन्हें बड़ा पुश दे सकती है. (Photo: WWE.com)
वुमेंस चैंपियनशिप मैच

5 / 6
चेल्सी ग्रीन इंजरी के बावजूद काम कर रही हैं. उन्होंने समरस्लैम में वुमेंस चैंपियनशिप जीती थी. इस हफ्ते डॉक्टर ने रिंग में आकर कहा कि वो मेडिकली क्लियर हैं और रिंग में कम्पीट कर सकती हैं. डॉक्टर ने कहा कि उन्हें मास्क पहनना पड़ेगा. नाया जैक्स ने इसके बाद आकर चेल्सी के खिलाफ टाइटल मैच की मांग की. WWE ने अब दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. अगले हफ्ते दोनों की टक्कर देखने को मिलेगी. (Photo: WWE.com)
नाया जैक्स बन सकती हैं चैंपियन

6 / 6
नाया जैक्स लंबे समय से वुमेंस चैंपियनशिप के पीछे भाग रही हैं. उनके साथ लैश लीजेंड भी हैं. नाया को अब टाइटल मैच मिल गया है. वो इस मौके को बिल्कुल भी गंवाना नहीं चाहेंगी. अगले हफ्ते नाया नई वुमेंस चैंपियन बन सकती हैं. चेल्सी शायद इंजरी के कारण काम नहीं कर पा रही हैं. उन्हें कुछ समय के लिए आराम दिया जा सकता है. वैसे चेल्सी का साथ देने के लिए टिफनी स्ट्रेटन भी मौजूद रहेंगी. देखना होगा कि वो चैंपियन बन पाएंगी या नहीं. (Photo: WWE.com)