1 / 6
कौन करेगा रोमन रेंस को रिटायर? (Photo: WWE.com)
Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था. इसके बाद रेंस ने काफी पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1316 दिन तक वो चैंपियन बने रहे. इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी. 2024 में उनके टाइटल रन का अंत हुआ था. अब रेंस कंपनी के एक ब्रांड बन चुके हैं. वो अकेले ही WWE को तगड़ा बिजनेस देते हैं. रेंस का ध्यान हॉलीवुड की तरफ भी है. वो रेसलिंग से जल्द रिटायर हो सकते हैं. यहां ह हम आपको पांच युवा रेसलर्स के बारे में बताएंगे जो रेंस को रिटायर कर सकते हैं.
ओबा फेमी कर सकते हैं बड़ा कारनामा

2 / 6
ओबा फेमी WWE के फ्यूचर हैं. ये साल अभी तक उनके लिए शानदार रहा है. ब्रॉक लैसनर को वो रिटायर कर चुके हैं. उन्होंने लैसनर को दो मैचों में हराया. फेमी का रेंस के साथ भी मुकाबला होना है. दोनों की टक्कर का इंतजार सभी कर रहे हैं. फेमी युवा स्टार हैं और वो रोमन को रिटायर कर सकते हैं. कंपनी उन्हें इस काम के लिए बुक कर सकती है. फेमी का फ्यूचर में वर्ल्ड चैंपियन बनना तय है. (Photo: WWE.com)
क्या ब्रॉन ब्रेकर को मिलेगा मौका?

3 / 6
ब्रॉन ब्रेकर भी तगड़ा काम कर रहे हैं. उन्हें भी धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है. ब्रेकर को भी ट्रिपल एच पसंद करते हैं. उनका वर्ल्ड चैंपियन बनना तय है. ब्रेकर और रोमन रेंस के बीच भी राइवलरी अभी तक नहीं हुई. 2025 में लग रहा था कि दोनों टकराएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ब्रेकर भी एक ऐसे रेसलर हैं जो रोमन को रिटायर कर सकते हैं. उन्हें कंपनी द्वारा ये सौभाग्य दिया जा सकता है. रेंस को रिटायर कर ब्रेकर कंपनी में खुद को साबित कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
जे'वॉन एवंस

4 / 6
जे'वॉन एवंस काफी युवा रेसलर हैं. उनकी बहुत जल्द मेन रोस्टर में एंट्री हो गई है. वो भी फ्यूचर स्टार हैं. मौजूदा समय में भी वो बड़े मैचों का हिस्सा बन रहे हैं. फैंस के बीच उनका क्रेज बहुत ज्यादा है. रिंग में उनका तगड़ा एक्शन देखकर सभी हैरानी में पड़ जाते हैं. एवंस भी रोमन रेंस को रिटायर कर सकते हैं. उन्हें भी मौका मिल सकता है. एवंस बैकस्टेज कई लोगों के फेवरेट हैं. ट्रिपल एच भी उन्हें पसंद करते हैं. आने वाले समय में रोमन और एवंस के बीच मुकाबला कराया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
डॉमिनिक मिस्टीरियो कर सकते हैं कमाल

5 / 6
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी पिछले कुछ सालों में बढ़िया काम किया है. जजमेंट डे में रहकर उन्होंने खूब वाहवाही लूटी है. पिछले साल उनका मुकाबला जॉन सीना के साथ भी हुआ था. उन्होंने सीना को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. मिस्टीरियो कंपनी का फ्यूचर हैं. वो भी रोमन रेंस को रिटायर कर सकते हैं. उन्हें आने वाले टाइम पर बड़ा मौका दिया जा सकता है. मिस्टीरियो के लिए ये सौभाग्य की बात होगी. ऐसा करके वो अपने करियर को और शानदार बना सकते हैं. (Photo: WWE.com)
ऑस्टिन थ्योरी

6 / 6
ऑस्टिन थ्योरी भी युवा रेसलर हैं. कुछ साल पहले विंस मैकमैहन ने अचानक से थ्योरी को तगड़ा पुश दिया था. विंस के जाने के बाद उनकी रफ्तार रूक गई थी. कंपनी अब उन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही है. उनकी काफी ड्रीम मैच फ्यूचर में होने वाले हैं. मैक्सिकन डुप्री के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. रोमन रेंस को थ्योरी भी रिटायर कर सकते हैं. उन्हें बड़ा मौका कंपनी द्वारा दिया जा सकता है. रेंस को रिटायर करके थ्योरी और आगे बढ़ सकते हैं. (Photo: WWE.com)