1 / 7
अक्टूबर 2026 में हो सकता है वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन (PIC Credit -X)
Varanasi International Cricket Stadium: वाराणसी का नाम आते ही सबसे पहले वहां का अस्सी घाट, गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर, लस्सी और चाट की तस्वीरें मन में आती है. लेकिन अब बाब विश्वनाथ की नगरी को एक और खास पहचान मिलने जा रहा है. खेल प्रेमियों के लिए जल्द ही वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तैयार मिलने वाला है, जो न सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि अपने अनोखे डिजाइन से दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींचेगा. (PIC Credit -X)
भगवान शिव से प्रेरित है स्टेडियम का डिजाइन

2 / 7
वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. खास बात यह है कि यह स्टेडियम भगवान शिव की प्रेरणा से डिजाइन किया गया है. इसकी वास्तुकला में शिव से जुड़े प्रतीकों को बेहद खूबसूरती और बारीकी से शामिल किया गया है, जो इसे दुनिया के अन्य क्रिकेट स्टेडियमों से अलग और बेहद खास बनाते हैं. (PIC Credit -X)
त्रिशुल के आकार में फ्लडलाइट्स

3 / 7
वाराणसी स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत इसके 5 प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स हैं, जो भगवान शिव से प्रेरित हैं. स्टेडियम के फ्लडलाइट्स को भगवान शिव के प्रमुख अस्त्र 'त्रिशूल' का आकार दिया गया है. वहीं, स्टेडियम की छत को शिव के मस्तक पर सुशोभित अर्धचंद्र की आकृति से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है. इसके अलावा, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था वाराणसी की पारंपरिक संस्कृति और स्थानीय शैली से प्रेरित है. (PIC Credit -X)
डमरू जैसा मीडिया सेंटर

4 / 7
स्टेडियम का सबसे आकर्षक डिजाइन मीडिया सेंटर का है, जिसे भगवान शिव के प्रिय वाद्य यंत्र 'डमरू' का स्वरूप दिया गया है. वहीं, स्टेडियम के बाहरी हिस्से में इस्तेमाल की गई धातु की शीट्स को 'बेलपत्र' के आकार में तैयार किया गया है. भगवान शिव के भक्त उनको बेलपत्र अर्पित करते हैं. इस तरह स्टेडियम का पूरा डिजाइन भगवान शिव और काशी की सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक खेल संरचना के साथ जोड़ता है. (PIC Credit -X)
अक्टूबर में हो सकता है उद्घाटन

5 / 7
वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसके अक्टूबर के शुरुआत तक उद्घाटन होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस स्टेडियम की आधारशिला साल 2023 में रखी गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेडियम का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बाकी काम अगले महीने तक पूरा होने की संभावना है. (PIC Credit -X)
30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम

6 / 7
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम में करीब 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. इस स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. यहां लगभग 1500 वाहनों की पार्किंग क्षमता, 9 पिचों वाला मुख्य मैदान और 5 पिचों वाला अलग प्रैक्टिस ग्राउंड भी बनाया जा रहा है. (PIC Credit -X)
450 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा स्टेडियम

7 / 7
यह भव्य स्टेडियम वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के गंजारी गांव में करीब 30-31 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है. इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 450 करोड़ रुपये है. स्टेडियम को सड़क मार्ग के जरिए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से बेहतर तरीके से जोड़ा जा रहा है. हालांकि. अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इस मैदान पर पहला इंटरनेशनल मुकाबला कौन सा होगा, लेकिन वाराणसी समेत पूरे देश के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इसके उद्घाटन का इंतजार कर रहे हैं. (PIC Credit -X)