1 / 6
WWE ने उठाया बड़ा कदम (Photo: WWE.com)
WWE News: ट्रिपल एच के एरा में कई चीजें बदल गई हैं. फैंस को बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. द गेम ने बिजनेस अब अलग लेवल पर पहुंचा दिया है. नए रेसलर्स को खूब मौका दिया जा रहा है. NXT के कई स्टार्स ने मेन रोस्टर में आकर धमाल मचाया हुआ है. पिछले कुछ सालों में WWE ने नई चैंपियनशिप का भी अनावरण किया. 2023 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को लाया गया था. मौजूदा समय में ये रेड ब्रांड का टॉप टाइटल है. रोमन रेंस चैंपियन बने हुए हैं. खैर हाल ही ट्रिपल एच और उनकी टीम ने दो बड़ी चैंपियनशिप को रिटायर कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि कंपनी ने कब ये फैसला लिया.
WWE में हुआ टाइटल यूनिफिकेशन मैच

2 / 6
हाल ही में NXT के बड़े शो Heatwave 2026 में वुमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन जारिया और स्पीड वुमेंस चैंपियन रेन सिंक्लेयर ने यूनिफिकेशन मैच में दोनों टाइटल दांव पर लगाए. काली ऑर्मस्ट्रांग ने भी इस मैच में एंट्री की. WWE ने इस ट्रिपल थ्रेट मैच बना दिया. जारिया ने मुकाबला अपने नाम किया और वो डबल चैंपियन बन गईं. उन्हें कंपनी ने इस बार बड़ा पुश दिया. वैसे भी वो लंबे समय से अच्छा काम कर रही हैं. (Photo: WWE.com)
जारिया का बड़ा फैसला

3 / 6
NXT के लेटेस्ट एपिसोड में जारिया काफी चर्चा में रहीं. उन्हें फ्यूचर को लेकर बड़ा फैसला लेना था. उन्हें बताना था कि वो किस एक चैंपियनशिप के साथ NXT ब्रांड में काम करेंगी. उन्होंने वुमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप अपने पास रखी और स्पीड चैंपियनशिप जनरल मैनेजर रॉबर्ट स्टोन को दे दी. उनके इस फैसला पर फैंस ने उनके लिए खूब तालियां भी बजाईंं. रॉबर्ट ने इसके बाद कहा कि कंपनी अब वुमेंस स्पीड चैंपियनशिप को रिटायर कर रही है. (Photo: WWE.com)
लेक्सिस किंग ने भी उठाया बड़ा कदम

4 / 6
WWE ने इसके साथ ही मेंस स्पीड चैंपियनशिप को भी रिटायर कर दिया है. लेक्सिस किंग ने भी चैंपियनशिप रॉबर्ट स्टोन को दे दी. कुल मिलाकर बात ये है कि WWE में मेंस और वुमेंस डिवीजन की स्पीड चैंपियनशिप को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. कंपनी ने इन दोनों चैंपियनशिप की शुरुआत मार्च 2024 में की थी. इनके जरिए युवा स्टार्स को पुश भी दिया जा रहा था. (Photo: WWE.com)
WWE ने क्यों लिया फैसला?

5 / 6
WWE ने इन दोनों चैंपियनशिप को अचानक रिटायर करने का फैसला किया. ये बात किसी को समझ नहीं आई. इसके पीछे एक बड़ा कारण हो सकता है. दरअसल NXT ब्रांड में पहले से ही बहुत चैंपियनशिप हैं. मिड कार्ड में भी टाइटल रखे गए हैं. इस वजह से कंपनी ने स्पीड चैंपियनशिप को रिटायर करने का निर्णय लिया हो सकता है. WWE में अक्सर देखा गया है कि ज्यादा टाइटल होने के कारण फैंस की उत्सुकता भी कम हो जाती है. (Photo: WWE.com)
कौन था पहले विजेता?

6 / 6
दरअसल मेंस स्पीड चैंपियनशिप सबसे पहले रिकोशे ने जीती थी. उन्होंने जॉनी गॉर्गानो को हराया था. रिकोशे मौजूदा समय में AEW में काम कर रहे हैं. वो 42 दिन तक चैंपियन रहे थे. रिकोशे का टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. मेंस डिवीजन में सबसे ज्यादा दिन तक इस चैंपियनशिप को अपने पास रखने का रिकॉर्ड एल ग्रांडे अमेरिकानो के पास है. वो 190 दिन तक चैंपियन रहे थे. (Photo: WWE.com)