
1 / 9
India vs England: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस पारी के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में नया इतिहास रच दिया है और एक साथ 7 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

2 / 9
T20 World Cup 2026, Team India Records: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों का सर्वोच्च स्कोर

3 / 9
इस पारी के साथ ही भारत नॉकआउट मैचों के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. 253/7 का यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट मैचों में किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर बन गया है.
नॉकआउट मैचों में 200 रनों का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी टीम

4 / 9
इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पास था, जिन्होंने 2012 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 205 रन बनाए थे. इतना ही नहीं, भारत नॉकआउट मैचों में 200 रनों का आंकड़ा पार करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन गई है.
नॉकआउट मैचों में 250 रन का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली टीम

5 / 9
भारत और वेस्टइंडीज ही सिर्फ दो ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने नॉकआउट मैचों में 200 से ज्यादा स्कोर किया है. हालांकि, भारत इस पारी के साथ नॉकआउट मैचों में 250 रन का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई. इससे पहले किसी भी टीम ने नॉकआउट मैचों 250 का आंकड़ा पार नहीं किया था.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर

6 / 9
यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी है. इस टूर्नामेंट में अब भी सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के नाम है, जिसने 2017 में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे. वहीं, दूसरे नंबर पर 256 रनों के साथ भारत का नाम आता है.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 250 का स्कोर

7 / 9
इसके अलावा, भारत के नाम टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 250 का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. टीम इंडिया ने छठी बार 250 का स्कोर बनाया है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने कुल 5 बार 250 का स्कोर बनाया है.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

8 / 9
वहीं, भारत की इस पारी में कुल 19 छक्के और 18 चौके लगे. इसी के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हो गई है. इससे पहले नीदरलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें ये कारनामा कर चुकी हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम

9 / 9
इसी के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम भी बन गई है. 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अब तक 88 छक्के जड़ चुकी है. भारत ने हर 10.8 गेंद पर एक छक्का लगाया है. यह दिखाता है कि भारतीय बल्लेबाज इस बार पूरी तरह से 'अटैकिंग मोड' में हैं.