1 / 6
Saiee Mahakalkar IPL Trophy
टाइटल क्लैश से दिन, मैच से पहले एक यंग गर्ल को पीली कार से उतरकर आईपीएल 2026 की ट्रॉफी को स्टैंड पर रखते हुए देखा गया था, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लोग जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ये लड़की आखिर है कौन?

2 / 6
इस क्यूट गर्ल ने ब्राउन कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसे स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया गया, खुले बालों के उनका ट्रेडिशनल लुक सिंपल और एलिगेंट लग रहा था. इस आउटफिट और आईपीएल ट्रॉफी के साथ उनकी चहलकदमी क्रिकेट फैंस का दिल जीत रही थी.

3 / 6
हर किसी को लग रहा था कि ये कोई एक्ट्रस है, लेकिन बता दें कि इनका नाम साई महाकालकर है, जो इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल से पहले लाइमलाइट में नहीं आईं थीं, लेकिन अब इन्होंने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.

4 / 6
साई महाकालकर फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही हैं. वो गुजरात के खबर वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हैं. हालांकि पढ़ाई से जब भी फुर्सत मिलती है, तो वो मॉडलिंग करियर के लिए वक्त निकालती हैं.

5 / 6
साई महाकालकर के कॉलेज के टीचर्स ने उन्हें इस आईपीएल इवेंट के ऑडिशन के बारे में बताया था. वो सिलेक्ट हो गईं और इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में ट्रॉफी लेकर आईं. उन्हें यकीन नहीं कि वो इस एक फैसले से इतनी पॉपुलर हो जाएंगी.

6 / 6
साई एक लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर भी हैं, उन्होंने ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर के पास फीफा वुमेंस वर्ल्ड कप के लिए एक स्पेशल शूट भी किया है. आईपीएल ट्रॉफी इवेंट के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है.