
1 / 6
IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने छठे किताब के लिए जमकर मेहनत कर रही है. टीम इस बार बदले हुए रूप में नजर आ रही है. इस बार टीम ने ऑक्शन में कई युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव चला है. साथ ही टीम में इस बार संजू सैमसन की एंट्री हुई है जो कि ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. इस सीजन फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि संजू के साथ ओपनिंग करने के लिए कौन उतरेगा.
2 खिलाड़ियों में ओपनिंग की जंग

2 / 6
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं ये तो लगभग तय है. उनके साथ इस सीजन ओपनिंग करने के लिए 2 दावेदार नजर आ रहे हैं. युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बीच सस्पेंस बना हुआ है.
म्हात्रे करेंगे CSK के लिए ओपनिंग?

3 / 6
18 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पिछले सीजन चेन्नई के लिए ओपनिंग कर रहे थे. ऐसे में मैनेजमेंट इस साल भी उनको वहीं जिम्मेदारी सौंप सकती है. उन्होंने टीम के लिए 7 मैचों में 240 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 188 का रहा था तो वहीं औसत 34.28 का था. हालांकि, बीते साल भारत के लिए खेलते हुए उनका फॉर्म उतार चढ़ाव भरा रहा है.
कप्तान करने उतरेंगे ओपनिंग?

4 / 6
चेन्नई सुपर किंग्स के पास म्हात्रे के अलावा एक और विकल्प मौजूद है. इसके तहत कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी सैमसन के साथ ओपनिंग के लिए उतर सकते हैं. आईपीएल करियर में उन्होंने ज्यादातर मैचों में ओपनिंग पर ही बल्लेबाजी की है लेकिन पिछले साल वो टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे थे. ऐसे में इस बार भी वो ऐसा करते ही दिख सकते हैं.
CSK का टॉप 3 मजबूत

5 / 6
चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप 3 इस सीजन काफी मजबूत नजर आ रहा है. टीम में इन फॉर्म बल्लेबाज संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे तो वहीं आयुष म्हात्रे उनका साथ देते नजर आ सकते हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.
राजस्थान के खिलाफ होगा पहला मैच

6 / 6
सीएसके की टीम आईपीएल 2026 के अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करने जा रही है. पिछले सीजन में टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी. इस बार फ्रेंचाइजी जीत के साथ शुरुआत करने का पूरा प्रयास करेगी.