1 / 6
कौन होगा रोमन रेंस का विरोधी? (Photo: WWE.com)
WWE Money In The Bank 2026: WWE में धीरे-धीरे कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. 1 और 2 अगस्त को समरस्लैम हुआ था. इसके बाद अब सीधे 10 अक्टूबर को कंपनी का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Money In The Bank 2026 है. इसका बिल्डअप कंपनी में शुरू हो गया है. हमेशा की तरह इस इवेंट में बड़े मुकाबले रखे जाएंगे. मेंस और वुमेंस लैडर मैच भी होगा. मैच जीतने वाला रेसलर ब्रीफकेस कैश-इन के जरिए WWE चैंपियनशिप जीत सकता है. रोमन रेंस शो का हिस्सा बनने वाले हैं. उनके विरोधी को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. आइए आपको बताते हैं.
रोमन रेंस हैं चैंपियन

2 / 6
रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से अभी तक उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा. लगातार वो एक्टिव भी रहे हैं. रेड ब्रांड में उनका जलवा देखने को मिल रहा है. रेंस अभी तक तीन बार टाइटल को दांव पर लगा चुके हैं. हर बार उन्हें तगड़ी सफलता मिली है. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने रोमन के लिए अच्छा प्लान तैयार किया है. (Phot0: WWE.com)
मनी इन द बैंक में हो सकता है बड़ा मैच

3 / 6
Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रोमन रेंस इस साल मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार उनका मुकाबला एलए नाइट के साथ हो सकता है. ये भी बताया गया है कि कंपनी द्वारा अंतिम समय में प्लान में बदलाव किया जा सकता है. रेंस और नाइट कई सालों से एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे हैं. नाइट तो रेंस से बहुत ज्यादा नफरत करते हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस और एलए नाइट की चल रही है राइवलरी

4 / 6
रोमन रेंस और एलए नाइट की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. समरस्लैम 2026 के बाद तो नाइट ने रेंस को चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती पेश की थी. रेंस ने अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया है. अब रेंस अपनी दुश्मनी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में बैकस्टेज नाइट को खतरनाक सुपरमैन पंच मारा. रेंस ने मौके का फायदा उठाकर ये काम किया है. नाइट अपने दोस्त सोलो सिकोआ को बचाने के लिए वहां पर गए थे. (Photo: WWE.com)
14 सितंबर को दांव पर होगा टाइटल

5 / 6
मनी इन द बैंक से पहले भी रोमन रेंस को अपना टाइटल दांव पर लगाना है. 14 सितंबर को मेक्सिको को होने वाले रेड ब्रांड के शो में उनका मुकाबला पेंटा के साथ होगा. AAA लूचाडोर्स प्रमोशन ने रेंस से मुकाबले के लिए एक टूर्नामेंट का आयोजन किया था. पेंटा ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपने भाई रे फीनिक्स को हराया. रेंस और पेंटा के बीच पहली बार WWE रिंग में मैच होने वाला है. देखना होगा कि वहां पर किसकी जीत होगी. (Photo: WWE.com)
सर्वाइवर सीरीज में भी दिखेगा दम

6 / 6
नवंबर 2026 में सर्वाइवर सीरीज का आयोजन भी होगा. ये साल का चौथा सबसे बड़ा इवेंट होता है. पिछले कुछ सालों से लगातार इसमें मेंस और वुमेंस वॉरगेम्स मैचों को आयोजित किया जाता है. रोमन लगभग सभी मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं. इस साल भी उन्हें एडवर्टाइज किया जा रहा है. वो अपनी ब्लडलाइन के साथ बड़े मैच में शामिल हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि रॉयस कीज और उनके साथियों के साथ ब्लडलाइन का मैच देखने को मिलेगा. (Photo: WWE.com)