1 / 6
Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा. उन्होंने बड़ी उपलब्धियां हासिल की. मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है. इस वजह से उनके ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. लगातार वो टाइटल को बड़े इवेंट्स में डिफेंड भी कर रहे हैं. रेंस के टाइटल रन को 100 से ज्यादा दिन हो गए हैं. खैर इस हफ्ते वो रेड ब्रांड के एपिसोड में नहीं आए. इस वजह से फैंस थोड़ा नाराज दिखे. खैर कंपनी ने अब ऐलान कर दिया है कि रेंस की अगली एंट्री कब होगी. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस को समरस्लैम में मिली सफलता

2 / 6
हाल ही में समरस्लैम 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर सैथ रॉलिंस के खिलाफ रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनोंं के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में रेंस ने रॉलिंस को हराकर टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे को हाथ मिलाया. (Photo: WWE.com)
एलए नाइट ने दी चुनौती

3 / 6
पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने एंट्री की थी. वहां पर एलए नाइट ने रेंस के सैगमेंट में दखलअंदाजी की. दोनों ने एक-दूसरे का मजाक बनाया. नाइट ने रेंस को चैंपियनशिप मैच के लिए चुनौती पेश की. रेंस ने कहा कि अभी उन्हें लाइन में खड़ा रहना पड़ेगा. नाइट ने कहा कि रेंस उन्हें बता दें कब मैच लड़ना है. (Photo: WWE.com)
अगले हफ्ते होगी वापसी

4 / 6
रोमन रेंस को टीवी पर देखने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अगले हफ्ते होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में उनकी एंट्री होने वाली है. कंपनी उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है. रेंस आएंगे तो फिर तबाही मचना तय है. वो अपने विरोधियों का बुरा हाल कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ का होगा फैसला

5 / 6
सोलो सिकोआ इस हफ्ते रेड ब्रांड में जे उसो के खिलाफ हार गए. अब शर्त के अनुसार मजबूरी में उन्हें रोमन रेंस की ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ेगा. अगले हफ्ते रेंस आकर उन्हें लेकर बड़ा फैसला करेंगे. रेंस उन्हें अपनी ब्लडलाइन में दोबारा ला सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर स्टोरीलाइन मजेदार हो जाएगी. (Photo: WWE.com)
एलए नाइट दे सकते हैं दखलअंदाजी

6 / 6
एलए नाइट लंबे समय से ब्लडलाइन के पीछे पड़े हुए हैं. अब तो उन्होंने रेंस को भी चुनौती दे दी है. सोलो सिकोआ से भी वो गुस्सा हो सकते हैं. अगले हफ्ते रेंस के सैगमेंट में आकर नाइट भी बवाल मचा सकते हैं. इस बात की बहुत संभावनाएं बन रही हैं. (Photo: WWE.com)