विजय हजारे ट्रॉफी में रिंकू सिंह का बल्ला खूब गरजा है. चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रिंकू ने अपनी आतिशी बैटिंग से फैन्स का जमकर मनोरंजन किया. रिंकू के आगे विपक्षी टीम का बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस दिखाई दिया.

2 / 6
चंडीगढ़ के खिलाफ 2 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे रिंकू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. 60 गेंदों की अपनी इनिंग में रिंकू ने 106 रन ठोके. रिंकू के बल्ले से 11 चौके और 4 गगनचुंबी सिक्स निकले.

3 / 6
रिंकू की विस्फोटक पारी के बूते उत्तर प्रदेश की टीम 50 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 367 रन लगाने में सफल रही. रिंकू के अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 67 रनों की दमदार इनिंग खेली.

4 / 6
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रिंकू सिंह को शामिल किया गया है. अगले साल भारत की सरजमीं पर होने वाले विश्व कप में रिंकू के पास बल्ले से धमाल मचाने का सुनहरा मौका होगा.

5 / 6
रिंकू को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई थी. एशिया कप से रिंकू को प्लेइंग 11 में खेलने के चांस काफी कम मिले हैं.

6 / 6
साल 2025 में रिंकू सिंह को सिर्फ तीन ही पारियां खेलने को मिली हैं, जिसमें उन्होंने 130 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 43 रन बनाए हैं. वहीं, पिछले साल रिंकू ने खेली 14 इनिंग्स में 151 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 245 रन ठोके थे.