1 / 6
WWE Raw में खूब मचा बवाल (Photo: WWE.com)
Oba Femi: WWE Raw में मौजूदा समय में कुछ बड़ी स्टोरीलाइन चल रही हैं. ओबा फेमी का पंगा ब्रॉन ब्रेकर से हो रहा है. इनके बीच मैच भी हो चुका है. फेमी के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. वो दो मुकाबलों में ब्रॉक लैसनर को हरा चुके हैं. समरस्लैम में फेमी ने ही लैसनर को रिटायर किया था. आजकल WWE रिंग में जलवा देखने को नहीं मिल रहा है. उनकी खूब पिटाई हो रही है. लगातार वो मार खा रहे हैं. इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में भी उनकी तगड़ी कुटाई हुई. वो चारों खाने चित हो गए. फेमी अपनी जगह से उठ ही नहीं पाए.
Sunday Night's Main Event में हुआ बवाल

2 / 6
हाल ही में Sunday Night's Main Event का आयोजन हुआ था. वहां पर ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मैच हुआ. इस मैच में जीतने वाले स्टार को WWE का फ्यूचर कहा जाता है. मैच शानदार रहा. ब्रेकर के अन्य साथियों ने भी दखलअंदाजी की. वहां पर ब्रॉन्सन रीड न शानदार वापसी की और फेमी के ऊपर हमला किया. DQ के जरिए फेमी को जीत मिल गई. इसके बाद ब्रेकर और रीड ने फेमी के ऊपर जानलेवा हमला किया. फेमी के पेट में भी चोट लग गई थी. (Photo: WWE.com)
Raw की शुरुआत हुई शानदार

3 / 6
इस हफ्ते द विज़न ग्रुप ने रेड ब्रांड की शुरुआत की. वहां पर ब्रॉन ब्रेकर ने कहा कि ओबा फेमी मेडिकली क्लियर नहीं हैं. उन्होंने रीड की तारीफ की. इसके बाद रीड, ऑस्टिन थ्योरी, लोगन पॉल और मैक्सिनकन डुप्री ने भी अपनी बात रखी. सभी ने कहा कि अब विज़न का राज चलेगा. इस दौरान फैंस लगातार ओबा फेमी के चैंट्स लगा रहे थे. फैंस को देखकर ब्रेकर काफी हंस रहे थे. (Photo: WWE.com)
ऑस्टिन थ्योरी का हुुआ मैच

4 / 6
विज़न के सैगमेंट में अकीरा टोजोवा और ओटिस ने वापसी की. ओटिस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच मैच हुआ. दोनों ने अच्छा मैच दिया. इस मैच में ओटिस जीतने वाले थे लेकिन रीड ने उनके ऊपर हमला कर दिया. DQ से ओटिस को जीत मिल गई. ब्रेकर और रीड ने इसके बाद ओटिस और अकीरा की हालत खराब की. दोनों के ऊपर खतरनाक हमला किया. अचानक स्क्रीन पर ओबा फेमी नज़र आए. वो रिंग की तरफ बढ़े. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी हुए धराशाई

5 / 6
ओबा फेमी ने आकर अपना दम दिखाया. उन्होंने ब्रेकर, रीड और थ्योरी पर अटैक किया. हालांकि, वो ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए. ब्रेकर ने उन्हें तगड़ा स्पीयर दिया. इसके बाद विज़न के सभी सदस्यों ने उनके ऊपर हमला किया. रीड ने अपने सुनामी मूव से फेमी की इस बार भी हालत खराब कर दी. विज़न और अटैक फेमी के ऊपर करने वाला था लेकिन WWE ऑफिशियल्स ने आकर मामले को संभाल लिया. (Photo: WWE.com)
राइवलरी हो गई है खतरनाक

6 / 6
ओबा फेमी और द विज़न की राइवलरी अब खतरनाक हो गई है. फेमी अकेले पड़ गए हैं. नंबर्स गेम उनके ऊपर हावी हो गया है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सैथ रॉलिंस उनकी मदद के लिए वापसी कर सकते हैं. हालांकि अब उन्हें अकीरा टोजोवा और ओटिस का साथ भी मिलेगा. फेमी की इतनी बुरी हालत शायद ही पहली कभी हुई होगी. अब देखना होगा कि वो किस अंदाज में आगे बदला लेंगे. (Photo: WWE.com)