Fab 4 Love Story: क्रिकेट जगत के फैब 4 के बारे में हर कोई जानता होगा. अगस्त 2014 में न्यूजीलैंड के दिग्गज प्लेयर मार्टिन क्रो ने विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन को क्रिकेट जगत का भविष्य बताते हुए फैब 4 नाम दिया था. उनकी भविष्यवाणी एकदम सही रही और चारों ही बेहद सफल क्रिकेटर रहे. सभी अलग-अलग फॉर्मेट के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. जब भी पिछले दशक के टॉप बल्लेबाजों की बात होगी, तो इन चारों का नाम जरूर आएगा.

2 / 6
विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जो रूट और केन विलियमसन सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपने निजी जीवन में भी बेहद सफल रहे हैं. चारों ने लव मैरिज की है और उनकी स्टोरी अपने आप में खास रही है.

3 / 6
विराट कोहली की मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से 2013 में एक टीवी कमर्शियल में काम करते हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और वो कई बार साथ नजर आए. कुछ समय में उनका रिश्ता ऑफिशियल हो गया. 2017 को उन्होंने शादी कर ली और उनके दो बच्चे हैं.

4 / 6
केन विलियमसन की लव स्टोरी काफी रोचक है. विलियमसन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 2015 में एक अस्पताल में उनकी मुलाकात सारा रहीम से हुई थी. रहीम वहां नर्स के रूप काम कर रही थीं और केन अपने इलाज के लिए गए थे. दोनों की मुलाकात बाद में प्यार में बदल गई और पिछले 11 साल से वो साथ हैं. उनके तीन बच्चे हैं.

5 / 6
स्टीव स्मिथ की मुलाकात डैनी विल्स से BBL 2011 में हुई थी. डैनी उस समय लॉ की पढाई कर रही थीं. 2017 में स्मिथ ने डैनी को शादी के लिए प्रपोज किया. सितंबर 2018 में उनकी शादी हो गई. दोनों इसके बाद से साथ हैं और अपने रिश्ते को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं.

6 / 6
जो रूट की मुलाकात कैरी कॉटेरेल से एक बार में हुई थी. दोनों आपसी दोस्तों के जरिए मिले थे और इसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की. अक्टूबर 2014 में रूट ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बता दिया. 2016 में उन्होंने सगाई की और फिर 2018 में उनका रिश्ता शादी में बदल गया.