1 / 6
Mohammed Shami shines in Syed Mushtaq Ali
मोहम्मद शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. हालांकि, घरेलू क्रिकेट में शमी का जोरदार प्रदर्शन लगातार जारी है. सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में शमी एक के बाद धांसू प्रदर्शन करते हुए हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. सर्विसेज के खिलाफ गेंद से कहर बरपाने के बाद एक बार फिर शमी ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से महफिल लूटी है.

2 / 6
सैयद मुश्ताक अली में पुडुचेरी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोहम्मद शमी ने बेहतरीन स्पेल डालते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. शमी ने विपक्षी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

3 / 6
शमी ने इससे पहले सर्विसेज के खिलाफ खेले गए आखिर मुकाबले में भी बेहतरीन गेंदबाजी की थी. उन्होंने 3.2 ओवर के स्पेल में महज 13 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले थे.

4 / 6
रणजी ट्रॉफी में भी भारतीय तेज गेंदबाज का प्रदर्शन कमाल का रहा था. हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी घरेलू सीरीज में भी शमी को किसी भी फॉर्मेट की टीम में जगह नहीं दी गई. वनडे के बाद टी-20 फॉर्मेट में भी सिलेक्टर्स ने शमी पर भरोसा नहीं दिखाया है.

5 / 6
मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था. टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेलने के बाद से शमी का भारतीय टीम में कमबैक नहीं हो सका है.

6 / 6
शमी ने लगातार नजरअंदाज होने को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी. अपनी मैच फिटनेस पर सिलेक्टर्स द्वारा उठाए गए सवालों का शमी ने करारा जवाब दिया था.