
1 / 6
IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाला ये मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है. फैंस को बेसब्री से इस मैच का इंतजार होगा. आरसीबी की टीम इस सीजन काफी मजबूत नजर आ रही है. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ धाकड़ विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं. ऐसे में टीम सनराइजर्स के खिलाफ मैच में किन 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है आइए आपको बताते हैं.
फिल सॉल्ट

2 / 6
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट आरसीबी के लिए विराट कोहली के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. उन्होंने पिछले सीजन में आरसीबी के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी तो वहीं पिछले 2 सीजन से वो लगातार 400 से ज्यादा रन बनाते आ रहे हैं. आरसीबी के लिए सॉल्ट 13 मैच खेल 175 की स्ट्राइक रेट से 403 रन बना चुके हैं.
टिम डेविड

3 / 6
सनराइजर्स के खिलाफ मैच में टिम डेविड का खेलना भी तय लग रहा है. वो टीम के लिए फिनिशर के तौर पर उतरेंगे. अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर टिम ने पिछले सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 185 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे.
रोमारियो शेफर्ड

4 / 6
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड टी20 विश्व कप में कमाल की फॉर्म में नजर आए थे. उनका फॉर्म आरसीबी के लिए फायदेमंद साबित होगा. ऐसे में सनराइजर्स के खिलाफ पहले मैच में उनका खेलना भी लगभग तय ही होगा. पिछले सीजन उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 6 विकेट चटकाए थे.
जैकब डफी

5 / 6
न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज जैकब डफी को फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था. बीते एक साल में डफी कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. ऐसे में जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में वो टीम की तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करते दिख सकते हैं.
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

6 / 6
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव