
1 / 6
IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. केकेआर की टीम इस सीजन अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है तो वहीं पंजाब की टीम कमाल की लय में नजर आ रही है. इस मैच से पहले केकेआर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. ये खबर टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को लेकर है.
पहली जीत की तलाश में KKR

2 / 6
केकेआर की टीम इस सीजन भी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलने उतरी है. टीम को पहले मैच में मुंबई इंडियंस तो वहीं दूसरे मैच में सनराइजर्स के हाथों करारी हार मिली थी. ऐसे में टीम पंजाब के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी.
ग्रीन की गेंदबाजी पर अभी भी सवाल

3 / 6
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर शुरुआत से ही सवाल बना हुआ है. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में गेंदबाजी नहीं की है. ऐसे में केकेआर के फैंस के मन में लगातार सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पंजाब के खिलाफ अहम मुकाबले में क्या ग्रीन गेंदबाजी करेंगे.
साउदी ने ग्रीन को लेकर क्या कहा?

4 / 6
पंजाब के खिलाफ मैच से पहले केकेआर के गेंदबाजी कोच टिम साउदी ने ग्रीन को लेकर कहा, “कैमरून ग्रीन नेट्स में लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं. वो अपना रिहैब शानदार तरीके से कर रहे हैं और आगामी मैचों में गेंदबाजी के लिए तैयारी कर रहे हैं.” हालांकि PBKS के खिलाफ मैच में उनका गेंदबाजी करना मुश्किल ही नजर आ रहा है.
IPL 2026 में ग्रीन का प्रदर्शन

5 / 6
कैमरून ग्रीन ने अब तक आईपीएल 2026 में गेंदबाजी तो की नहीं है. इसी के साथ बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अब तक खेले 2 मैचों में महज 20 रन ही बनाए हैं. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने केवल 2 रन ही बनाए थे.
मिनी ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी

6 / 6
आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनकर सामने आए हैं. उन्हें केकेआर की टीम ने 25.20 करोड़ में खरीदा था. वो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम था.