IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय से टी-20 फॉर्मेट में जीत की तलाश में है. इस इंतजार को खत्म करने की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण के ऊपर है. टीम इंडिया 23 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने वाली है. जहां पर टीम इंडिया अपनी टी-20 प्लेइंग 11 में 5 बड़े बदलाव कर सकती है. जिसके कारण ही कई स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. (Pic Credit- AI Generated)
संजू सैमसन

2 / 7
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज के दौरान टीम में जगह नहीं मिली थी. ऐसे में वो इस सीरीज के दौरान खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. ऐसे में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
अक्षर पटेल

3 / 7
स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में मौका नहीं दिया है. अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में उनकी जगह हर्ष दुबे को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
प्रसिद्ध कृष्णा

4 / 7
टी-20 फॉर्मेट में प्रसिद्ध कृष्णा का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. जिसके कारण ही उन्हें टी-20 टीम से ही बाहर कर दिया गया है. ऐसे में उनकी जगह अब मयंक यादव को मौका मिल सकता है. मयंक लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
अर्शदीप सिंह

5 / 7
अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज का ही हिस्सा नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्शदीप सिंह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है. उनकी जगह अशोक शर्मा को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
प्रिंस यादव

6 / 7
उभरते हुए तेज गेंदबाज प्रिंस यादव पिछली 3 सीरीज से टीम इंडिया का हिस्सा हैं. जहां पर उन्होंने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो टीम में होने के बाद भी शायद ही प्लेइंग 11 में खेले. उनकी उनकी जगह यश ठाकुर को मौका दे सकती है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

7 / 7
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा, यश ठाकुर. (Pic Credit- AI Generated)