
1 / 8
India vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है. यह खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बड़ा बयान दिया है.
फाइनल में भिड़ने को तैयार भारत-न्यूजीलैंड की टीमें

2 / 8
India vs New Zealand T20 WC 2026 Final, Mitchell Santner: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने दिया बड़ा बयान

3 / 8
हालांकि, भारत के सामने न्यूजीलैंड टीम की कड़ी चुनौती होगी, जो पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी. इस खिताबी मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बड़ा बयान दिया है. सैंटनर ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल की याद दिलाते हुए करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ने की चेतावनी दे दी है.
टीम इंडिया को दी खुली चुनौती

4 / 8
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर ने टीम इंडिया को खुली चुनौती देते हुए कहा कि भले ही उनकी टीम को इस मैच में फेवरेट नहीं माना जा रहा हो, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. उनका मानना है कि दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी, लेकिन आखिर में वही टीम ट्रॉफी जीतेगी जो पूरे मैच में बेहतर क्रिकेट खेलेगी.
'ट्रॉफी के लिए कुछ दिल तोड़ने पड़ें, तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं'

5 / 8
सैंटनर ने आगे कहा कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय फैंस का दिल तोड़ना पड़े, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी. उन्होंने कहा, "अगर हम अपने छोटे-छोटे बातों का ध्यान रखें और टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हमारे पास ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका होगा. अगर इसके लिए हमें कुछ दिल तोड़ने पड़ें, तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है."
सैंटनर ने की जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ

6 / 8
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए सैंटनर ने उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि "बुमराह जिस तरह की गेंदबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए हर कोई उनकी चर्चा कर रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उनके खिलाफ रन बनाना बेहद मुश्किल लग रहा था और उसी मुकाबले में वह भारत के लिए असली गेम चेंजर साबित हुए."
पिच को लेकर भी दिया बयान

7 / 8
वहीं, पिच को लेकर सैंटनर ने कहा कि उन्होंने अभी तक विकेट को करीब से नहीं देखा है, क्योंकि वह अभी भी कवर से ढकी हुई है. हालांकि, उनका मानना है कि पिच काफी सपाट हो सकती है और इस पर अच्छे खासे रन बनने की उम्मीद है. बता दें कि, फाइनल के लिए पिच को सपाट बनाया गया है, जो बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार मानी जाती है.
टीम इंडिया पर रहेगा ज्यादा दबाव

8 / 8
सैंटनर ने आगे यह भी कहा कि घरेलू मैदान पर खेलने की वजह से भारत पर थोड़ा ज्यादा दबाव रहेगा. सैंटनर ने कहा, "टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है और खासतौर पर बल्लेबाजी में बहुत मजबूत दिख रहा है. हालांकि, गेंदबाजी में वे शायद थोड़ा बेहतर करना चाहते होंगे, क्योंकि सेमीफाइनल में उन्होंने 240 रन से ज्यादा दिए थे."