IND vs ENG: बैक टू बैक वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया अब लगातार 2 सीरीज हार चुकी है. आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों ने ही टीम इंडिया को बुरी तरह से हराया है. 7 सालों के बाद टीम इंडिया बैक टू बैक टी-20 सीरीज हारी है. जिसके कारण ही अब टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं को कुछ बड़े फैसले करने होंगे. ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता अब इन 3 स्टार खिलाड़ियों का टी-20 करियर खत्म कर सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated)
प्रसिद्ध कृष्णा

2 / 6
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टी-20 फॉर्मेट में बुरी तरह से फेल हो रहे हैं. कृष्णा ने आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों के खिलाफ 1-1 मुकाबला खेला है. दोनों ही मुकाबले में उन्होंने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही कृष्णा को अब टी-20 फॉर्मेट में मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
वाशिंगटन सुंदर

3 / 6
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की टी-20 फॉर्मेट में जगह भी अब खतरे में आ गई है. सुंदर भी लगातार गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही अब सुदंर को भी टी-20 फॉर्मेट से बाहर किया जा सकता है. (Pic Credit- Washington Sundar Instagram)
वनडे टीम के जगह पर भी है खतरा

4 / 6
इन दोनों ही खिलाड़ियों की वनडे टीम में जगह भी अब खतरे में नजर आ रही है. अगर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी दोनों ही खिलाड़ी फेल होते हैं, तो टी-20 के साथ ही साथ उनका आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 से भी पत्ता कट सकता है. (Pic Credit- AI Generated)
तिलक वर्मा

5 / 6
टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा भी बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन कर रहे हैं. तिलक वर्मा लगातार मैचों में धीमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद वो खराब शॉट खेलकर अपना विकेट भी गंवा रहे हैं. ऐसे में उन्हें भी अब बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. (Pic Credit- X)
छीन जाएगी उपकप्तानी

6 / 6
इसी अंदाज में अगर तिलक वर्मा खेलते रहे, तो सबसे पहले उनसे टीम इंडिया की उपकप्तानी की जिम्मेदारी छीनी जाएगी. जिसके बाद प्लेइंग 11 से उनका पत्ता कटेगा और फिर टीम से भी बाहर किया जा सकता है. (Pic Credit- X)