
1 / 8
IND vs ENG: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. अभिषेक शर्मा पिछली 7 पारियों में से सिर्फ एक बार ही अच्छा स्कोर कर सके हैं. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया के फैंस बहुत ज्यादा निराश है. सेमीफाइनल मुकाबले में भी अभिषेक फेल हो गए हैं.
भारत बनाम यूएसए

2 / 8
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में यूएसए के खिलाफ अभिषेक शर्मा अपना खाता नहीं खोल सके और पहली ही गेंद पर अली खान का शिकार बन गए. हालांकि उस समय वो बड़ा शॉट खेलते हुए बाउंड्री पर पकड़े गए थे.
भारत बनाम पाकिस्तान

3 / 8
बीमार होने के कारण नामीबिया के खिलाफ अभिषेक नहीं खेले और सीधे पाकिस्तान के खिलाफ कमबैक किया. जहां पर वो 4 गेंदों में बिना एक भी रन बनाए वो पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का शिकार बन गए थे.
भारत बनाम नीदरलैंड

4 / 8
नीदरलैंड के खिलाफ टीम को अभिषेक शर्मा से कमबैक की उम्मीद थी. वहां पर भी आर्यन दत्त ने उन्हें बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया था. इसी के साथ वो आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में डक की शर्मनाक हैट्रिक बना दी.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका

5 / 8
सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरकार अभिषेक शर्मा का खाता खुला. मुकाबले में अभिषेक ने 12 गेंदों में सिर्फ 15 रन ही बनाए और मार्को यानसेन का शिकार बन गए. जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी टेंशन में आ गए थे.
भारत बनाम जिम्बाब्वे

6 / 8
जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. इस मुकाबले में उन्होंने 30 गेंदों में 55 रनों की बेहद अहम पारी खेली थी. इस पारी के बाद उम्मीद थी कि अभिषेक अब आगे के मैचों में और भी बेहतर खेलते हुए नजर आएंगे.
भारत बनाम वेस्टइंडीज

7 / 8
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अभिषेक से बड़ी उम्मीद थी लेकिन वो सिर्फ 10 रन बनाकर ही अकील हुसैन का शिकार बन गए. इस मुकाबले में भी उन्होंने अपने साथी बल्लेबाज पर बहुत ज्यादा दबाव बना दिया था.
भारत बनाम इंग्लैंड

8 / 8
सेमीफाइनल मुकाबले में भी अभिषेक से बड़ी उम्मीद थी, लेकिन इस बार भी उन्होंने फैंस और टीम मैनेजमेंट को निराश ही किया. अभिषेक इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बन गए.