
1 / 8
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, इस मैच में भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका भी है.
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल

2 / 8
India vs England Semifinal, T20 World Cup 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज (5 मार्च) भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले की विजेता टीम रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.
इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

3 / 8
पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम पहले ही साउथ अफ्रीका को हराकर पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में आज तय हो जाएगा कि खिताबी मुकाबले में उसका सामना किस टीम से होगा. वहीं, इस मैच में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का शानदार मौका भी है.
श्रीलंका 2012 में कर चुका है ये कारनामा

4 / 8
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही बार ऐसा हुआ है जब कोई मेजबान देश फाइनल तक पहुंचा हो. 2007 से लेकर अब तक खेले गए 9 संस्करण में सिर्फ श्रीलंका ने यह कारनामा किया है.
श्रीलंका को फाइनल में मिली थी हार

5 / 8
2012 में जब टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी श्रीलंका कर रहा था, तब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि खिताबी मुकाबले में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी मेजबान टीम बन सकती है टीम इंडिया

6 / 8
अब टीम इंडिया के पास भी वही इतिहास दोहराने का मौका है. अगर भारत आज इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंच जाता है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल खेलने वाला दूसरा होस्ट नेशन बन जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला मेजबान देश बन सकता है भारत

7 / 8
इतना ही नहीं, अगर भारत फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लेता है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला मेजबान देश बन जाएगा. इसके अलावा टीम इंडिया के पास बैक-टू-बैक टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका भी है, जो आज तक कोई भी टीम नहीं कर पाई है.
सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट में कर रहे हैं कप्तानी

8 / 8
गौरतलब है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अपने पहले ही टूर्नामेंट में टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचा चुके हैं. अब देखना होगा कि उनकी कप्तानी में टीम खिताब अपने नाम कर पाती है या नहीं.