IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी. इस मैच में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे सही साबित करते हुए 50 ओवरों में 3 विकेट गंवा कर 387 रन बनाए हैं. टीम इंडिया 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. इस मुकाबले को देखने के लिए महेंद्र सिंह धोनी से लेकर अक्षय कुमार जैसे दिग्गज पहुंचे हैं. (Pic Credit- X)
अक्षय कुमार

2 / 8
बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार भी इस समय लंदन में है. जिसके कारण ही वो भी टीम इंडिया का मुकाबला देखने के लिए लॉर्ड्स में पहुंचे. इस दौरान अक्षय कुमार सफेद दाढ़ी में बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे हैं. (Pic Credit- X)
महेंद्र सिंह धोनी

3 / 8
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी लॉर्ड्स में टीम इंडिया का मुकाबला देखने पहुंचे हैं. इस दौरान उनके साथ बेटी जीवा और पत्नी साक्षी धोनी भी नजर आई. माही इससे पहले इस सीरीज के 2 मैच और देखने पहुंचे थे. (Pic Credit- X)
सैफ अली खान

4 / 8
एक्टर सैफ अली खान भी ये मुकाबला देखने के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर पहुंचे हैं. इस समय सैफ अली खान के बेटे तैमूर भी उनके साथ नजर आए. सैफ अली खान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी बातचीत करते हुए नजर आए. (Pic Credit- X)
कृति सेनन

5 / 8
मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन भी लॉर्ड्स में ये मुकाबला देखने के लिए पहुंची है. इस दौरान उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी नजर आए. कृति सेनन भी इस इस सीरीज में 1 और मुकाबला देखने के लिए पहुंची थी. सेनन भी साक्षी धोनी के साथ भी बात करती हुई नजर आईं. (Pic Credit- X)
ऋषभ पंत

6 / 8
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इस मुकाबले को देखने के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर पहुंचे हैं. पंत इस दौरान कृति सेनन और महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी बातचीत करते हुए नजर आए. (Pic Credit- X)
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली

7 / 8
टीवी प्रेजेंटर साहिबा बाली और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी लॉर्ड्स में इस मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे हैं. फैंस इन दोनों को एक साथ देखकर भी हैरान थे. अर्जुन भी इस समय लंदन में समय बिता रहे हैं. इस समय उनके साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा भी दिखे. (Pic Credit- X)
युवराज सिंह

8 / 8
दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह भी इस मुकाबले को देखने के लिए लॉर्ड्स स्टेडियम में पहुंचे. युवराज सिंह ने लॉर्ड्स स्टेडियम की बेल भी बजाई. युवराज सिंह के साथ उनकी पत्नी हेजल कीच भी नजर आई. युवराज सिंह इस दौरान कुमार संगकारा और सुनील गावस्कर के साथ बात करते हुए नजर आए. युवी लखनऊ की टीम के मालिक संजीव गोयनका भी नजर आए. (Pic Credit- X)